Move to Jagran APP

आटो पलटा, चार घायल

स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़िहान-घोरावल संपर्क मार्ग पर बसही गांव के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित होकर ासवारियों से भरी आटो पलट गई। इस दुर्घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां एक ही हालत गंभीर बनी हुई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 07:03 PM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 07:03 PM (IST)
आटो पलटा, चार घायल
आटो पलटा, चार घायल

जासं, मड़िहान (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़िहान-घोरावल संपर्क मार्ग पर बसही गांव के पास शनिवार की दोपहर अनियंत्रित होकर ासवारियों से भरी आटो पलट गई। इस दुर्घटना में चार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। चालक लल्लूराम आटो में कलवारी से सवारियां लेकर मड़िहान जा रहा था। बसही गांव के पास पहुंचते ही वाहन से पास लेने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आटो गड्ढे में चला गया। आटो सवार मानस (40) निवासी कलवारी, लखपतिया (55), परदेसी (48) निवासी रैकरा व फूलमती (40) निवासी नौगढ़ चंदौली गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आटो से बाहर निकाल पुलिस व एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक कवींद्र यादव द्वारा सभी को सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार परदेशी की हालत नाजुक है। दुर्घटना के बाद आटो चालक फरार हो गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.