मीरजापुर में मां विंध्यवासिनी को 130 ग्राम सोने का मुकुट औरंगाबाद विधायक ने किया अर्पित
औरंगाबाद के विधायक डॉ. प्रकाश चंद ने मीरजापुर के विंध्यधाम में मां विंध्यवासिनी को 130 ग्राम सोने का मुकुट अर्पित ...और पढ़ें

औरंगाबाद विधायक ने मां विंध्यवासिनी को चढ़ाया 130 ग्राम सोने का भव्य मुकुट।
HighLights
औरंगाबाद विधायक ने मां विंध्यवासिनी को स्वर्ण मुकुट अर्पित किया।
130 ग्राम सोने का मुकुट, कीमत 17.41 लाख रुपये।
मुकुट को सुरक्षा हेतु बैंक लॉकर में जमा कराया गया।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्यधाम में विराजमान मां विंध्यवासिनी को रविवार को विधि विधान से पूजा अर्चना कर औरंगाबाद के विधायक ने 130 ग्राम सोने का सुंदर गढ़ा हुआ मुकुट अर्पित किया। इसके बाद बाद विंध्य विकास परिषद के सचिव व नगर मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार ने सुरक्षा की दृष्टि से मां को अर्पित करने के बाद सुरक्षित स्टेट बैंक के लाकर मेंं रखवा दिया।
बिहार के औरंगाबाद निवासी श्रद्धालु व विधायक डा.प़्रकाश चंद के द्वारा दिए गए रसीद पूर्जा के अनुसार 17 लाख 41 हजार 52 रुपये का 130.098 ग्राम सोने का मुकुट बना है। उन्होंने कहा कि मां के दरबार में आने पर बहुत सुकून मिलता है। मां के दरबार से कोई खाली नहीं जाता है आज जो भी मां विंध्यवासिनी के आशीर्वाद से ही हूं।
पूजा अर्चना के बाद विधायक ने विंध्य विकास परिषद के सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट को मुकु सौंप दिया। इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मां विंध्यवासिनी को मुकुट अर्पित करने के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए विंध्याचल स्थित भारतीय स्टेट बैंक ले जाया गया, जहां विविप के द्वारा लिए गए लांकर में जमा करा दिया गया।