Move to Jagran APP

अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा मिले तो बने बात

सिविल लाइन स्थित घोड़े शहीद परिसर में उत्तर प्रदेश विकलांग सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें प्रदेश महासचिव संजीव गुप्ता ने दिव्यांगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि सरकार दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन तालाब पोखरा बंजर भूमि को प्रशासन द्वारा जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों को अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Feb 2020 05:16 PM (IST)Updated: Sat, 15 Feb 2020 10:34 PM (IST)
अधिग्रहित भूमि का उचित मुआवजा मिले तो बने बात

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : सिविल लाइन स्थित घोड़े शहीद परिसर में उत्तर प्रदेश विकलांग सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुई। जिसमें प्रदेश महासचिव संजीव गुप्ता ने दिव्यांगों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि सरकार दिव्यांगों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों की जमीन, तालाब, पोखरा, बंजर भूमि को प्रशासन द्वारा जबरन अधिग्रहण किया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों को अधिग्रहित जमीन का उचित मुआवजा प्रदान किया जाए।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष बसंत लाल बिद ने कहा कि सरकार सभी मुददों पर विफल है। सरकार द्वारा विकलांग, विधवा एवं वृद्धों का पेंशन समय से भेजने और बढ़ाने की बजाए दिन पर दिन बंद करती जा रही है। समिति द्वारा मांग किया जाता है कि दिव्यांग, वृद्ध व असहाय को तीन हजार रूपया मासिक पेंशन प्रदान किया जाए। सुभाष मौर्या, केदार यादव, सूरज प्रजापति, संजीव, अशोक कुमार, महेंद्र बिद, राजेश, अंजुम बानो, रामपति बिद, अन्नपूर्णा, राम सिंह कोल ने सरकार से पेंशन बढ़ाने की मांग किया। इस दौरान महेंद्र, अनमोल कुमार अग्रहरि, मनोज कुमार, मूलचंद्र मौर्य, राकेश प्रजापति, सूरज प्रजापति, किशुन, हीरालाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.