आपसी भाईचारा बनाएं रखने की खुली अपील
ग्राम पंचायत सबेसर के विद्यालय प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के मझवां मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला उपाध्यक्ष व प्रवासी मझवां प्रभारी उदय नाथ मौर्य थे। संचालन संतोष सिंह व मझवां मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया।
जासं, जमुआ (मीरजापुर) : ग्राम पंचायत सबेसर के विद्यालय प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी के मझवां मंडल की कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र के जिला उपाध्यक्ष व प्रवासी मझवां प्रभारी उदय नाथ मौर्य थे। संचालन संतोष सिंह व मझवां मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया। कार्यशाला में क्षेत्र व ग्राम सभाओं के नागरिकों की मौजूदगी में मंचासीन नेता गण ने नागरिक संशोधन कानून 2019 के बारे में विस्तृत जानकारी व आपसी भाईचारा बनाये रखने की बात कही। वरिष्ठ भाजपा नेता गिरिजा संकर पटेल, संतोष शुक्ला, दीपक उपाध्याय, रमापति पटेल अखिलेश द्विवेदी, ग्राम प्रधान सबेसर लवकुश पाठक, दिलीप सिंह पप्पू, बदन सिंह, पवन मिश्र आदि रहे।