विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में आडिट टीम ने सिंचाई विभाग से मांगा 168 करोड़ रुपये के गोलमाल का हिसाब

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 01:18 PM (IST)

प्रयागराज की एजी आफिस आडिट टीम ने मीरजापुर के सिंचाई विभाग में 16 करोड़ रुपये के एरियर घोटाले की जांच ...और पढ़ें

मीरजापुर सिंचाई विभाग में 168 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा।

मीरजापुर सिंचाई विभाग में 168 करोड़ रुपये के घोटाले का खुलासा।

HighLights

  1. सिंचाई विभाग में 168 करोड़ रुपये का एरियर घोटाला उजागर।

  2. एजी आफिस की आडिट टीम कर रही है मामले की जांच।

  3. बाबू जितेंद्र कुमार समेत चार कर्मचारी निलंबित, एफआईआर दर्ज।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। प्रयागराज स्थित एजी आफिस की आडिट टीम ने सिंचाई विभाग के लघु डाल में करीब 16 करोड़ रुपये के एरियर घोटाले की जांच की। जांच के दौरान 168 करोड़ रुपये का गोलमाल सामने आने की बात कही गई है। टीम ने विभाग से पिछले दस वर्षों में हुए कार्यों, उनकी लागत और स्थानों का पूरा ब्योरा मांगा है। आरोप है कि विभाग यह जानकारी उपलब्ध नहीं करा रहा है।

सिंचाई विभाग के मीरजापुर नहर प्रखंड में तैनात बाबू जितेंद्र कुमार आदि ने कथित तौर पर करीब 16 करोड़ रुपये का एरियर फर्जी तरीके से 344 लोगों के खातों में भेज दिया था।

जांच में मामला सामने आने के बाद बाबू जितेंद्र कुमार सिंह समेत तीन बाबुओं और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित किया गया है। अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली की जांच जारी है। अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने बाबू जितेंद्र कुमार सिंह और अन्य के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज कराया है।


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।