विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रिंस अपहरण-हत्याकांड में 50 लाख की फिरौती मांगने वाले हत्यारोपित का कथित आडियो वायरल

By Mirzapur Photographer Edited By: Abhishek sharma
Published: Sun, 15 Nov 2026 01:43 PM (IST)

मीरजापुर में प्रिंस बिंद अपहरण-हत्याकांड के आरोपी शैलेंद्र उर्फ पिंटू और प्रिंस के रिश्तेदार के बीच 50 लाख की फिरौती ...और पढ़ें

प्रिंस अपहरण-हत्याकांड: 50 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी का ऑडियो वायरल।

प्रिंस अपहरण-हत्याकांड: 50 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी का ऑडियो वायरल।

HighLights

  1. प्रिंस बिंद अपहरण-हत्याकांड में फिरौती का ऑडियो वायरल।

  2. आरोपी ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी रिश्तेदार से।

  3. पुलिस को सूचना न देने की धमकी दी गई ऑडियो में।

जागरण संवाददाता, गैपुरा (मीरजापुर)। विंध्याचल क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी प्रिंस बिंद के अपहरण और हत्याकांड में आरोपित शैलेन्द्र उर्फ पिंटू और प्रिंस के एक रिश्तेदार के बीच बातचीत का कथित आडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसमें प्रिंस की सुरक्षित रिहाई के बदले 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की बात सामने आ रही है।

कथित आडियो में आरोपित रिश्तेदार से कहता है कि वह एक महीन से इस काम में लगा हुआ था। उसकी योजना प्रिंस नहीं बल्कि उसके पिता केशव बिंद को अगवा करने की थी, लेकिन मौका न मिलने पर उसने प्रिंस का अपहरण कर लिया। वह 50 लाख रुपये बताए गए स्थान पर लाने को कहता है । आडियो में आरोपित बताता है कि वह जगह रिश्तेदार के आसपास ही होगी।

रुपये का इंतजाम होने पर सूचना देने को कहते हुए आरोपित दावा करता है कि बच्चा सुरक्षित है, लेकिन उसकी बात नहीं कराएगा।आडियो में आरोपित एक हाथ से रुपये देने और दूसरे हाथ से बच्चे को ले जाने की बात भी कहता सुनाई दे रहा है। पुलिस को सूचना न देने की धमकी देता है।

कहता है कि मेरा लोकेशन ट्रेस करना है तो कर लीजिए उसने पुलिस थाना को बहुत देखा। वह पुलिस से नहीं डरता है। हत्यारेपित कहता है कि पुलिस को जानकारी देने पर न बच्चा मिलेगा, न रुपये वापस मिलेंगे। बातचीत में आरोपित यह दावा भी करता है कि वह करीब एक महीने से अपहरण की तैयारी कर रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।