जरगो बांध के सभी फाटक किए गए बंद
विगत दिनों हुई भारी बरसात के चलते पानी की आवक बढ़ने से एहतियातन गुरुवार को जलाशय के दो और शुक्रवार को चार फाटकों को खोल कर पानी की निकासी की गई। शनिवार को वाटर लेवल 319.1 फीट होने पर सभी फाटकों को बंद कर दिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Oct 2019 07:29 PM (IST)Updated: Sat, 05 Oct 2019 07:29 PM (IST)
जासं, चुनार (मीरजापुर) : विगत दिनों हुई भारी बरसात के चलते पानी की आवक बढ़ने से एहतियातन गुरुवार को जलाशय के दो और शुक्रवार को चार फाटकों को खोल कर पानी की निकासी की गई। शनिवार को वाटर लेवल 319.1 फीट होने पर सभी फाटकों को बंद कर दिया गया है। सिचाई विभाग के एसडीओ बेचई राम ने बताया यदि बरसात हुई और पीछे से पानी की आवक बढ़ी तो फाटक खोले जा सकते हैं अन्यथा फाटकों के खोले जाने की संभावना कम है। नायब तहसीलदार नटवर सिंह ने शुक्रवार बांध का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और बताया स्थिति अब नियंत्रण में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें