Move to Jagran APP

पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा किन्नर की मौत

चुनार नगर के भरपुर मुहल्ला निवासी अहरौरा नगर पालिका की पूर्व पालिकाध्यक्ष रहीं रेखा किन्नर का गुरुवार की देर रात वाराणसी के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से किन्नर समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 05:59 PM (IST)
पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा किन्नर की मौत
पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा किन्नर की मौत

जासं, चुनार (मीरजापुर) : चुनार नगर के भरपुर मुहल्ला निवासी अहरौरा नगर पालिका की पूर्व पालिकाध्यक्ष रहीं रेखा किन्नर का गुरुवार की देर रात वाराणसी के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से किन्नर समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। बिहार के सासाराम की मूल निवासी रेखा किन्नर ने 2005 में अहरौरा की नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव लड़ा था और विजई होते हुए अध्यक्ष बनी थीं। बाद में उनके जाति संबंधी प्रमाण पत्र को लेकर इलाहाबाद न्यायालय में मामला चला और उनके चुनाव को जाति-प्रमाण पत्र के आधार पर अवैध करारा कर दिया गया था। शुक्रवार को लॉकडाउन के दौरान आसपास से पहुंचे किन्नर व स्थानीय किन्नरों द्वारा उन्हें दफनाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.