किसानों के खिलाफ सोची समझी रणनीति है कृषि विधेयक
जागरण संवाददाता मीरजापुर भागीदारी संकल्प मोर्चा के आह्वाहन पर जनसमस्याओं को लेकर अपना द
By JagranEdited By: Published: Mon, 28 Sep 2020 05:55 PM (IST)Updated: Mon, 28 Sep 2020 05:55 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : भागीदारी संकल्प मोर्चा के आह्वाहन पर जनसमस्याओं को लेकर अपना दल (कमेरावादी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को पांच सूत्रीय मांग पत्र भेजा।
मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह पटेल ने कहा कि कृषि विधेयक किसानों के खिलाफ सोची समझी रणनीति है। जिलाध्यक्ष रमाशंकर पटेल ने कहा कि सरकार विधेयक तत्काल वापस ले अन्यथा भागीदारी संकल्प मोर्चा बड़ा आंदोलन को विवश होगा। इसमें विधिक मंच के जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह पटेल, डा. सहदेव पाल, महेंद्र गौड़, स्वागतम पटेल, हामिद अली अंसारी, राधारमण सिंह, शिवकुमार सिंह, श्यामपति पासी, संजय भारती, बब्बू पटेल आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें