विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इमरजेंसी के बाद खुद संभाली चुनाव प्रचार की कमान, मीरजापुर में सिक्कों से तौली गईं थीं इंदिरा गांधी

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 19 Nov 2026 04:39 AM (IST)

इंदिरा गांधी ने 1978 में इमरजेंसी के बाद मीरजापुर का दौरा किया, जहाँ उन्होंने अहरौरा में एक जनसभा को संबोधित ...और पढ़ें

इमरजेंसी के बाद इंदिरा गांधी का मीरजापुर दौरा सिक्कों से तौलकर हुआ स्वागत।

इमरजेंसी के बाद इंदिरा गांधी का मीरजापुर दौरा सिक्कों से तौलकर हुआ स्वागत।

HighLights

  1. इंदिरा गांधी ने 1978 में मीरजापुर का दौरा किया।

  2. अहरौरा में जनसभा को संबोधित किया और भोजन किया।

  3. व्यवसायी श्रीनाथ गुप्ता ने 53 किलो सिक्कों से तौला।

अमित तिवारी व आनंद, मीरजापुर। बात वर्ष 1978 की है, जब मीरजापुर जनपद में इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी के बाद खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाला था। इंदिरा गांधी अहरौरा के टिकरा खड़ंजा में स्थित राइस मिल पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंची थीं।

जनसभा को संबोधित करने के बाद इंदिरा गांधी अहरौरा में प्रसिद्ध व्यवसाई श्रीनाथ गुप्ता के परिवार पर पहुंची थी। यहीं पर उन्हें सिक्कों से तौला गया था। व्यवसायी श्रीनाथ गुप्ता ने उनके वजन के 53 किलो के सिक्के उन्हें दिए थे। भोजन करने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जनपद सोनभद्र के लिए रवाना हो गईं थीं।

देश में आपातकाल खत्म होने के बाद वर्ष 1977 में लोकसभा का चुनाव हुआ। छठवीं लोकसभा चुनाव में भारत में पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी थी। विपक्षी दलों के गठबंधन ने कांग्रेस को हराकर सत्ता प्राप्त की थी। वर्ष 1977 के आम चुनाव के लिए 16 से 20 मार्च के बीच मतदान हुआ था। मोरारजी देसाई देश के पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बने थे।

इस चुनाव में इंदिरा गांधी को करारी हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस को हराकर जनता पार्टी ने केंद्र में अपनी सरकार बनाई थी। आपातकाल के बाद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के राजनीतिक जीवन में यह पहली बहुत बड़ी हार थी, जिसके बाद इंदिरा गांधी ने फिर से प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयारी शुरू की।

इसके बाद वर्ष 1978 में इंदिरा गांधी इसी तैयारी को मजबूत रूप देने के लिए जनपद में आई थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अहरौरा में जनसभा को संबोधित किया था, जहां कार्यकर्ता के घर पहुंचकर भोजन भी किया था। प्रतिष्ठित व्यवसाई के घर पहुंचने पर उन्होंने इंदिरा गांधी को सिक्कों से तौला था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।