Move to Jagran APP

लालगंज में सिविल न्यायालय के लिए अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार

उपरौध अधिवक्ता समिति के सदस्यों ने लालगंज में सिविल न्यायालय की मांग को लेकर प्रदर्शन शुक्रवार को किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि राजनीति इच्छाशक्ति के अभाव के कारण प्रयास नहीं किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 May 2019 12:34 AM (IST)Updated: Sat, 04 May 2019 06:19 AM (IST)
लालगंज में सिविल न्यायालय के लिए अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार
लालगंज में सिविल न्यायालय के लिए अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार

जासं, लालगंज (मीरजापुर) : उपरौध अधिवक्ता समिति के सदस्यों ने लालगंज में सिविल न्यायालय की मांग को लेकर प्रदर्शन शुक्रवार को किया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि राजनीति इच्छाशक्ति के अभाव के कारण प्रयास नहीं किया गया। जिसके कारण सुरक्षित विधानसभा की तहसील में सिविल न्यायालय का सपना अधूरा है। कहा कि अधिवक्ता सिविल न्यायालय की स्थापना की मांग उठती रहेगी।

loksabha election banner

समिति के अध्यक्ष त्रिलोकनाथ दुबे ने कहा कि सिविल न्यायालय का सपना साकार होगा। अधिवक्ता समाज अपनी मांग लगातार करता रहेगा। समाज के हित सस्ते न्याय के लिए तहसील स्तर पर न्यायालय की स्थापना जनहित में है। लोकसभा के चुनाव में अधिवक्ता समाज सिविल न्यायालय की मांग उठाता रहेगा।वरिष्ठ अधिवक्ता केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि दुनिया बदली लेकिन सिविल न्यायालय की स्थापना के प्रति तहसील स्तर सोच नहीं बदली। पूर्व अध्यक्ष मायाशंकर सिंह ने कहा कि न्याय की प्रक्रिया के हित में तहसील स्तर पर सिविल न्यायालय जरूरी है। इस अवसर पर अरविद दुबे, धनेश्वर गौतम, विपिन तिवारी, सुरेश मिश्र, सुशील, मदन गोपाल मौर्य आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.