दर्जनों बेसहारा बेजुबानों पकड़कर भेजा रैन बसेरा
छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत अकोढी में चौकठ रैन बसेरा में दो दर्जन बेसहारा पशुओं को बांध कर ग्रामीण अपनी फसल बचाने को मजबूर हो गए। किसान अशोक सिंह रिषू सिंह मनीष तिवारी भाईराम रवि सिंह आदि लोगों ने बताया कि दो दर्जन बेसहारा पशुओं को दो माह से किसान चौकठ रैन बसेरा में ब़ंद कर भूसा पानी दे रहे है।
जागरण संवाददाता, गैपुरा (मीरजापुर) : छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत अकोढी में चौकठ रैन बसेरा में दो दर्जन बेसहारा पशुओं को बांधकर ग्रामीण फसल बचाने को मजबूर हो गए हैं। किसान अशोक सिंह, रिषू सिंह, मनीष तिवारी, भाईराम, रवि सिंह आदि लोगों ने बताया कि दो दर्जन बेसहारा पशुओं को दो माह से किसान चौकठ रैन बसेरा में बंद कर भूसा पानी दे रहे है। बताया कि भीषण ठंड और बरसात से पशुओं का बुरा हाल हो गया है। जिला प्रशासन से पशुओं को आश्रय केंद्र में भेजने की मांग की है लेकिन स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया कि देखभाल तो किया जा रहा है लेकिन भूसा पानी के अभाव में पशुओं की मौत हो सकती है। समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। बताया कि छनवर के सीवान में इन दिनों सरसों, चना, मसूर, गेहूं और जौ की फसल को बेसहारा पशु चट कर जा रहे थे। जिससे किसान परेशान हो गए और सभी को रैन बसेरा में बंद करने को विवश हो गए। अकोढी निवासी अशोक सिंह ने बताया कि पुआल ओर पानी पीकर किसी तरह पशु •िादा भीषण ठंड के कारण विगत दिनों चार पशुओं की मौत भी हो चुकी है। किसान अपने पशुओं का किसी तरह पालन तो कर रहे है लेकिन बेसहारा पशुओं की देखभाल मजबूरी में कर रहे है।