मीरजापुर में आधार बनवाने या संशोधन के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, 30 डाकघरों में सातों दिन मिलेगी सुविधा
भारतीय डाक विभाग ने मीरजापुर डाक मंडल के 30 डाकघरों में आधार पंजीकरण और संशोधन की सुविधा शुरू की है। ...और पढ़ें

मीरजापुर के 30 डाकघरों में अब सातों दिन मिलेगी आधार पंजीकरण और संशोधन की सुविधा।
HighLights
मीरजापुर डाक मंडल के 30 डाकघरों में सुविधा।
आधार पंजीकरण और संशोधन सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
सप्ताह के सातों दिन मिलेगी यह महत्वपूर्ण सुविधा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर। आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर में संशोधन कराना हो अथवा नया आधार बनवाना हो तो अब लोगों को दूर-दराज के केंद्रों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। भारतीय डाक विभाग ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए मीरजापुर डाक मंडल के 30 डाकघरों में आधार पंजीकरण और संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई है।
खास बात यह है कि इन केंद्रों पर सप्ताह के सातों दिन सेवाएं मिलेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी बड़ी राहत मिलेगी। मीरजापुर एवं राबर्ट्सगंज प्रधान डाकघरों सहित मंडल के कुल 30 उपडाकघरों में यह सुविधा शुरू की गई है।
इनमें अहरौरा, अदलहाट, अमवार, अनपरा टीपीएस, बीजपुर, खड़िया बाजार, चोपन, चुनार, चुनार तहसील, डाला, दुद्धी, घोरावल, कछवां, लालगंज, चुर्क, मीरजापुर कचहरी, इंडस्ट्रियल एस्टेट, नरायनपुर, ओबरा, रामगढ़, रेणुकूट, रेणुसागर, शक्तिनगर, सीखड़, विंध्याचल, कुबरी पटेहरा, विंढमगंज और ओबरा थर्मल सहित अन्य केंद्र शामिल हैं।
इन डाकघरों में नए आधार का पंजीकरण कराने के साथ ही आधार कार्ड में नाम, पता और जन्मतिथि संबंधी संशोधन कराया जा सकेगा। इसके अलावा मोबाइल नंबर अपडेट करने तथा फिंगरप्रिंट, आंखों की पुतली (आइरिस) और फोटो सहित बायोमेट्रिक अपडेट की सुविधा भी मिलेगी।
मीरजापुर मंडल के डाक अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि डाक विभाग का उद्देश्य आधार संबंधी सेवाओं को आमजन के दरवाजे तक पहुंचाना है, ताकि लोगों का समय और अनावश्यक भागदौड़ बच सके। नागरिकों से अपील की है कि आधार पंजीकरण अथवा संशोधन की आवश्यकता होने पर अपने नजदीकी डाकघर पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठाएं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।