Move to Jagran APP

भटौली पुल के अप्रोच मार्ग में आए दरार की तीन सदस्यीय टीम ने की जांच

डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण व सेतु निगम के अधिकारियों ने भटौली पुल के एप्रोच में आई ददार की जांच की। जांच के दौरान वहां कुछ खामिया पाई गई। जिसे दूर करने के लिए रणनीति बनाई गई है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Sep 2019 06:20 PM (IST)Updated: Tue, 24 Sep 2019 06:20 PM (IST)
भटौली पुल के अप्रोच मार्ग में आए दरार की तीन सदस्यीय टीम ने की जांच
भटौली पुल के अप्रोच मार्ग में आए दरार की तीन सदस्यीय टीम ने की जांच

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण व सेतु निगम के अधिकारियों ने भटौली पुल के अप्रोच में आई ददार की जांच की। जांच के दौरान वहां कुछ खामियां पाई गई। जिसे दूर करने के लिए रणनीति बनाई गई है। बताया गया कि बाढ़ के चलते एक स्थान से कुछ मिट्टी बह गई जिसके चलते ऐसा हुआ है। उसे भरने के बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा। उधर इसकी जानकारी होने पर लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता अनिल मिश्रा ने भी पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। जिसमें सबकुछ संतोष जनक पाया।

loksabha election banner

भटौली पुल के अप्रोच में दरार आने का मामला प्रकाश में आने पर हड़कंप मच गया था। राहगीर बाढ़ में पुल के अप्रोच रोड के बहने की आशंका जताने लगे थे। इसकी खबर लगते ही अधिकारियों की परेशानी बढ़ गई थी। खुद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने स्थलीय निरीक्षण कर इसकी जांच की थी। उन्होंने एक टीम गठित कर इसकी जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग के जेई व सेतु निगम के सहायक अभियंता ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण कर पुल की बारीकी से जांच की। सूत्रों की माने तो जांच के दौरान पाया गया है कि बाढ़ के चलते पुल के नीचे की मिट्टी बह गई है। इससे अप्रोच में दरार आई है। अगर उस स्थान पर मिट्टी नहीं भरी गई तो समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए जल्द से जल्द उसमें मिट्टी को डलवाने के लिए कहा गया है। वर्जन

भटौली पुल के एप्रोच मार्ग में दरार आना कोई गंभीर मामला नहीं है लेकिन उममें कुछ खामिया पाई गई है। जिसे दूर करना बहुत जरुरी है। उसको दूर करने के बाद कोई समस्या खड़ी नहीं होगी।

-- एके सिंह सहायक अभियंता सेतु निगम


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.