मवेशी संग एक तस्कर गिरफ्तार
स्थानीय पुलिस ने बुधवार को दोपहर में नगर के अहरौरा चकिया तिराहे से एक पिकअप पर लाद कर ले जाए जा रहे छह पशुओं को बरामद करने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर गोवध निवारण अधिनियम के तहत चालान भेजा।
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 08:20 PM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 08:20 PM (IST)
जासं, अहरौरा (मीरजापुर) : स्थानीय पुलिस ने बुधवार को दोपहर में नगर के अहरौरा चकिया तिराहे से एक पिकअप पर लाद कर ले जाए जा रहे छह पशुओं को बरामद करने के साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर गोवध निवारण अधिनियम के तहत चालान भेजा। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्त अविनाश ¨सह उर्फ अंकुर पुत्र महेंद्र ¨सह निवासी महदाईच, थाना चांद जनपद भगवा कैमूर बिहार का रहने वाला है। बताया की इन पशुओं को वध के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। पिकअप को सीज कर दिया गया। पशुओं को देख रेख हेतु लोगों को सिपुर्दगी में दे दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें