विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में मेजा बांध की सड़क पर रात में दिखा विशालकाय मगरमच्छ

By Kamleshwar Sharan Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 03:37 PM (IST)

मीरजापुर के संतनगर थाना क्षेत्र में मेजा बांध की सड़क पर रात करीब 10 बजे एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया, ...और पढ़ें

मीरजापुर में मेजा बांध की सड़क पर रात में दिखा विशालकाय मगरमच्छ लोगों में दहशत।

मीरजापुर में मेजा बांध की सड़क पर रात में दिखा विशालकाय मगरमच्छ लोगों में दहशत।

HighLights

  1. मीरजापुर के मेजा बांध सड़क पर दिखा विशालकाय मगरमच्छ।

  2. रात 10 बजे राहगीरों ने देखा, वीडियो हुआ वायरल।

  3. वाहन की रोशनी पड़ते ही मगरमच्छ बांध में चला गया।

जागरण संवाददाता, पटेहरा (मीरजापुर)। संतनगर थाना क्षेत्र के मेजा बांध की सड़क पर रात करीब 10 बजे विशालकाय मगरमच्छ टहलता दिखाई दिया। यह देख लोग शोरगुल मचाने लगे। पटेहरा कला के बहरछठ टोला निवासी आकाश यादव ने बताया कि वह हलिया से कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पर मगरमच्छ दिखाई दिया।

बताया क‍ि उन्होंने वाहन रोक दिया। वाहन की रोशनी पड़ते ही मगरमच्छ बांध में चला गया। किसी ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।