विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में जंगल से भटककर बस्ती में पहुंचा हिरण का बच्चा, वनरेंज कार्यालय सौंपने पहुंचे ग्रामीण

By Rakesh Kumar Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 27 Nov 2026 05:37 PM (IST)

मीरजापुर के ड्रमंडगंज वन रेंज के देवहट गांव में जंगल से भटककर एक तीन माह का चिंकारा हिरण का बच्चा बस्ती में पहुंच गया। ग्रामीणों ने उसे सुरक्षित वन विभाग को सौंपा, जहां उसकी देखभाल कर जंगल में छोड़ा जाएगा।

मीरजापुर में जंगल से भटककर गांव पहुंचा चिंकारा हिरण का बच्चा ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

मीरजापुर में जंगल से भटककर गांव पहुंचा चिंकारा हिरण का बच्चा ग्रामीणों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

HighLights

  1. तीन माह का चिंकारा हिरण का बच्चा बस्ती में पहुंचा।

  2. ग्रामीणों ने सुरक्षित वन विभाग को सौंपा हिरण का बच्चा।

  3. वन विभाग करेगा देखभाल, फिर जंगल में छोड़ा जाएगा।

जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर)। ड्रमंडगंज वन रेंज के देवहट गांव में शुक्रवार सुबह जंगल से भटककर चिंकारा हिरण का तीन माह का मादा बच्चा धरकार बस्ती में पहुंच गया। बस्ती में पहुंचे चिंकारा हिरण को देखकर ग्रामीणों में कौतूहल बना रहा।

चिंकारा के बच्चे को बस्ती में देखकर ग्रामीणों संग बच्चे काफी उत्साहित थे, लेकिन किसी ने उसे नुकसान नहीं पहुंचाया। सुरक्षा के दृष्टिगत गांव निवासी बृजलाल ने चिंकारा हिरण को ड्रमंडगंज स्थित वन रेंज कार्यालय ले जाकर वन दरोगा कुमार कार्तिकेय को सुरक्षित सौंप दिया।

वन दरोगा ने बताया कि चिंकारा हिरण का बच्चा जंगल से भटककर देवहट गांव की धरकार बस्ती में पहुंच गया था। चिंकारा का बच्चा करीब तीन महीने का है सुरक्षा के दृष्टिगत चिंकारा के बच्चे को वनरेंज कार्यालय पर रखकर देखभाल की जाएगी।

जब यह अपने से चारा खाने लगेगा तब उसे जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। वन दारोगा ने चिंकारा के बच्चे को सुरक्षित सौंपने पर देवहट गांव निवासी बृजलाल की वन्यजीवों के प्रति सुरक्षा को लेकर सराहना की।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।