विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर में बच्‍चे की 50 लाख रुपये के ल‍िए क‍िया अपहरण, फिरौती नहीं देने पर गला दबाकर हत्या, क्षेत्र में हंगामा

By Prashant Kumar Yadav Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 11 Nov 2026 11:05 AM (IST)

मीरजापुर के विंध्याचल में 11 वर्षीय प्रिंस का 50 लाख की फिरौती के लिए अपहरण कर लिया गया था। फिरौती ...और पढ़ें

मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती न मिलने पर बच्चे की गला दबाकर हत्या आरोपित गिरफ्तार।

मीरजापुर में 50 लाख की फिरौती न मिलने पर बच्चे की गला दबाकर हत्या आरोपित गिरफ्तार।

HighLights

  1. 11 वर्षीय प्रिंस का 50 लाख फिरौती के लिए अपहरण।

  2. फिरौती न मिलने पर आरोपित ने गला दबाकर की हत्या।

  3. पुलिस ने आरोपित पिंटू को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्याचल के सेमरी गांव से सोमवार की शाम अपहरण किए गए 11 वर्षीय बालक प्रिंस की 50 लाख की फिरौती नहीं देने पर आरोपित पिंटू ने गला दबाकर मंगलवार की शाम हत्या कर दी। घटना के बाद कुशियरा जंगल में शव ले जाकर फेंक दिया।

घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने बालक के गुमशुदगी का मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर रही थी। इसी बीच बालक की हत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर स्वजन आक्रोशित हो गए और बुधवार की सुबह मीरजापुर -प्रयागराज मार्ग जाम कर दिया।

स्वजन पुलिस पर घटना में लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे थे। पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपित को कुशियरा जंगल से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

बताया गया कि विंध्याचल थाना क्षेत्र सेमरी गांव निवासी केशव बिंद की सेमरी स्थित महाशक्ति इंटर कॉलेज के बगल में मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर चाय की दुकान है। जहां से आरोपित पिंटू ने उनके 11 वर्षीय पुत्र प्रिंस को बाइक सिखाने का बहाना बनाकर अगवा कर ले गया।

कामापुर कला निवासी पिंटू बालक को छोड़ने के लिए स्वजन से 50 लाख की फिरौती की मांग कर रहा था। रुपये नहीं देने पर आरोपित बालक को कुशियरा जंगल में ले गया और वहां गला दबाकर हत्या कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।