Move to Jagran APP

विध्याचल मंडल में 1034 किसानों से 9044 एमटी धान की होगी खरीद

विध्याचल मंडल में धान खरीद अब तक 1034 किसानों से 9044 एमटी धान खरीद हो चुकी है। शासन द्वारा विध्याचल मंडल के 210 क्रय केंद्रों पर चार लाख 59 हजार 100 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। खाद्य विभाग द्वारा पीएफएमएस के माध्यम से 72 घंटे के अंदर 526 किसानों का लगभग आठ करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। जबकि बीते वर्ष तक इस तिथि तक 17

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Nov 2019 08:19 PM (IST)Updated: Sat, 23 Nov 2019 06:04 AM (IST)
विध्याचल मंडल में 1034 किसानों 
से 9044 एमटी धान की होगी खरीद
विध्याचल मंडल में 1034 किसानों से 9044 एमटी धान की होगी खरीद

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : विध्याचल मंडल में धान खरीद अब तक 1034 किसानों से 9044 एमटी धान खरीद हो चुकी है। शासन द्वारा विध्याचल मंडल के 210 क्रय केंद्रों पर चार लाख 59 हजार 100 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। खाद्य विभाग द्वारा पीएफएमएस के माध्यम से 72 घंटे के अंदर 526 किसानों का लगभग आठ करोड़ का भुगतान भी किया जा चुका है। जबकि बीते वर्ष तक इस तिथि तक 178 किसानों से महज 947 एमटी धान खरीद हो सकी थी। वहीं वर्ष 2017-18 में 8426 एमटी धान खरीद हुई थी।

loksabha election banner

संभागीय खद्य नियंत्रक केके सिंह ने बताया कि धान खरीद के लिए मीरजापुर में 104 केंद्रों पर दो लाख 60 हजार एमटी, सोनभद्र के 64 क्रय केंद्रों पर एक लाख 8700 एमटी तथा संत रविदास नगर भदोही के 39 क्रय केंद्रों पर 85 हजार 900 एमटी धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें से अभी तक मीरजापुर के 27, सोनभद्र के 10 और संत रविदास नगर भदोही के महज छह केंद्रों पर ही धान खरीद हुई है। उन्होंने बताया कि अब तक 1034 किसानों में से अकेले खाद्य विभाग द्यारा 541 किसानों से 9044 एमटी धान खरीद की गई है। किसान घर बैठे मोबाइल या लैपटाप अथवा पास के साइबर कैफे, जन सुविधा केंद्र से धान खरीद का रजिस्ट्रेशन खाद्य विभाग के पोर्टल एफसीएस, यूपी, जीओवी इन पर आनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पासपोर्ट फोटो, बैंक पासबुक, खतौनी का विवरण दर्ज होगा। खरीद के 72 घंटे के बाद किसानों के खाते में सीधे भुगतान होगा। सरकार द्वारा धान खरीद में बटाई पर खेती करने वाले किसानों को धान बेचने की राहत दी है। बटाई पर खेती करने वाले किसान को संबंधित किसान से सहमति पत्र लेकर जमा करना होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.