विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2011 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सांभर के आखेट की सूचना पर खाली हाथ लौटी पुलिस

By Edited By:
Published: Thu, 29 Dec 2011 09:58 PM (IST)

News Article Hero Image

मड़िहान (मीरजापुर) : ददरी के जंगल में बुधवार की रात शिकारियों द्वारा सांभर के आखेट की सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। पुलिस बैरंग लौट आयी।

ददरी के जंगल में रात में शिकारियों के आने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची लेकिन उसके हाथ कुछ नहीं लग पाया। चर्चा है कि शिकारियों ने सांभर का आखेट करके उसको काट बांट रहे थे लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही वे जंगल में भाग गये। इस संबंध में पुलिस ने कहा कि टीम तो गयी थी लेकिन वहां कुछ था ही नहीं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर