बसपा शासन में कार्रवाई का डर, कांपते थे अफसर
नगर के भरूहना स्थित घनश्याम वाटिका में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 64वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक दूसरे को केक खिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के भरूहना स्थित घनश्याम वाटिका में बुधवार को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 64वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने एक दूसरे को केक खिलाकर पूर्व मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. अशोक कुमार गौतम ने बाबा साहब व कांशीराम समेत बसपा में समय समय पर जन्में गुरूओं तथा महापुरूषों के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती समाज में समानता और भाईचारा के लिए दलितों, पिछड़ों व अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती रही। उसी के लिए काम भी किया। अपने चार बार के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान उन्होंने सभी के विकास के लिए काम किया। उनके शासन में अधिकारी कार्रवाई की डर से थर्राते थे। हर किसी का काम तत्काल होता था। इस मौके पर रामाआसरे भारती, परवेज खान, रामचंद्र बिद, सददाम राइन, रामानंद प्रजापति, अवधेश पटेल, धनेश्वर गौतम, शिवजोर पाल, प्रेमशंकर मौर्या, अनमोल सिंह पटेल, कुंज बिहारी, राजकुमार भारती ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता परवेज खान व संचालन जिलाध्यक्ष राजेश गौतम ने किया। इस अवसर पर सुरेंद्र मौर्या, बलराम यादव, माता पटेल, वाहिद अली, राजेश पांडेय, कमल प्रजापति, मुन्नालाल गौतम, राकेश पटेल, उमाशंकर भारती, डा. महेंद्र भारती आदि शामिल रहे। इनसेट
फल वितरण कर मनाया जन्मदिन
बसपा नेता सददाम राइन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के जन्मदिन के अवसर पर नगर के संकट मोचन मंदिर के पास गरीबों को फल वितरण कर जन्मदिन मनाया। इस दौरान परवेज अहमद, अजय, साहिद, रविकांत, मनोज, वसीम, गोलू, राजू, जितेंद्र, अनीस, अरमान, आदि शामिल रहे।
कलवारी : मड़िहान के अंतर्गत ग्राम सभा कलवारी में बहुजन समाज पार्टी के कैंप कार्यालय में बहुजन समाज पार्टी के मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष राजेश देवा व पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं के द्वारा मायावती का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि बसपा मड़िहान विधान सभा अध्यक्ष राजेश देवा ने केक काटकर दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर पंकज राज, अनुराग, प्रमोद, रमेश कुमार, श्रीकांत पाल आदि उपस्थित रहे।