37 हुए स्वस्थ ,नौ संक्रमित मिले
जासं मीरजापुर जनपद के 37 संक्रमितों ने कोरोना को हराने में कामयाबी पाई है। उनकी रिप
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 08:19 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 08:19 PM (IST)
जासं, मीरजापुर : जनपद के 37 संक्रमितों ने कोरोना को हराने में कामयाबी पाई है। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने पर चिकित्सक ने उनको स्वस्थ घोषित कर दिया है। वहीं बुधवार को नौ लोग पॉजिटिव पाए गए। इनको होम आइसोलेट कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों से 2614 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब को भेज दिया है। संक्रमित पाए गए लोगों में चुनार, चील्ह, कछवां, नगर, छानबे, लालगंज आदि स्थानों के नौ लोग शमिल है। वहीं ठीक होने वाले लोगों में लालडिग्गी, गनेशगंज, चुनार, लालगंज, मड़िहान, छानबे, चील्ह, कछवां, मझवां आदि स्थानों के 37 लोग शामिल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें