बच्चों के विवाद में कूदे बड़े
चील्ह(मीरजापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के भोगाव गांव में रविवार की शाम सात बजे बच्चों के विवाद को ले
चील्ह(मीरजापुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के भोगाव गांव में रविवार की शाम सात बजे बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूब लाठी-डंडे चले। इसमें दोनो ओर से चार लोग घायल हो गए। घटना के दूसरे दिन सोमवार की सुबह घायलों ने थाने पहुंचकर एक- दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने दो लोगों को गंभीर देख मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया।
गांव निवासी गणेश (45) व चंद्रबली (50) के घर के बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों आपस में झगड़ा कर लिए। बच्चों के विवाद में महिलाओं के बीच पहले कहासुनी हो गई। विवाद की जानकारी घर के पुरुषों को हुई तो वे लाठी-डंडा लेकर मारपीट करने लगे। हालांकि आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत कराया। इसमें एक पक्ष से गणेश के अलावा दिनेश (35) व धर्मेंद्र (30) तथा दूसरे पक्ष से चंद्रबली घायल हो गए।