डीएम के आने की सूचना पर चमकाया अस्पताल
मीरजापुर: मंडलीय अस्पताल में सोमवार को जिलाधिकारी कंचन वर्मा के आने की भनक पर वार्डों को चमका
मीरजापुर: मंडलीय अस्पताल में सोमवार को जिलाधिकारी कंचन वर्मा के आने की भनक पर वार्डों को चमकाने के साथ ही सभी बेड की चादरें बदल दी गई। हालांकि डीएम जिले में थी नहीं। इसके बाद भी अस्पताल कर्मचारियों पर उनकी हनक साफ नजर आई।
डीएम रविवार को पल्स पोलियो अभियान शुरू करने जिला महिला अस्पताल पहुंची थी। उन्होंने निरीक्षण भी किया था। इस दौरान कई बेड पर गंदी चादरें और कूड़ा बिखरा देख उन्होंने सीएमएस को आड़े हाथ लिया था। इसके बाद सीएमओ ने मातहतों से चर्चा कर दी थी कि डीएम मंडलीय अस्पताल का भी निरीक्षण इसी तरह कर सकती हैं। इसके बाद क्या था सोमवार को मंडलीय अस्पताल खुलने पर विशेष तौर पर सफाई कराई गई। चारो तरफ चूने का छिड़काव कराया गया। वार्डो में बिस्तर के चादर चार दिन से नहीं बदले गए थे। आनन फानन में उनको बदल दिया गया। फर्श के साथ ही दीवारों पर पान के पीक तक को रगड़कर छुड़वाया गया।
महिला अस्पताल से नहीं हटा कूड़ा : डीएम जो कूड़ा देखकर नाराज हुई थी वह सोमवार को भी उसी तरह पड़ा रहा। दोपहर तक नगर पालिका के कर्मचारी कूड़ा उठाने पहुंचे ही नहीं थे। लेबर रूम की खिड़की के पास कूड़ा न उठाने से वातावरण दूषित हो रहा था।