बदमाशों ने गोली मारकर जोमेटो के डिलीवरी ब्वॉय को लूटा Meerut News
हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार रात जोमेटो के डिलीवरी ब्वॉय को गोली मारकर लूटपाट कर डाली। बदमाश डिलीवरी ब्वॉय से बाइक मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो गए।
By Ashu SinghEdited By: Published: Sat, 15 Jun 2019 02:53 PM (IST)Updated: Sat, 15 Jun 2019 02:53 PM (IST)
मेरठ,जेएनएन। हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार रात जोमेटो के डिलीवरी ब्वॉय को गोली मारकर लूटपाट कर डाली। बदमाश डिलीवरी ब्वॉय से बाइक, मोबाइल व नगदी लूटकर फरार हो गए। घायल डिलीवरी ब्वॉय को कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर परतापुर पुलिस काफी देर कर घटना पर पर्दा डालती रही। पुलिस देररात तक बदमाशों की कांबिंग में जुटी रही, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका।
डिलीवरी देकर लौट रहा था
परतापुर थाना क्षेत्र के शंकर नगर फेस-टू निवासी विक्की पुत्र महेशचंद जोमेटो कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय है। रविवार रात करीब पौने दस बजे वह आरएएफ रोड पर पूठा इंडियन ऑयल के पास डिलीवरी देकर लौट रहा था। आरएएफ रोड पर डुंगरावली के पास पहुंचते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रुकने के लिए कहा।
साइड मारते हुए किया फायर
विक्की ने बाइक दौड़ा दी तो बदमाशों ने फायर करते हुए उसे साइड मार दी। गोली विक्की के सिर से लगकर होती हुई निकली और वह जमीन पर गिर पड़ा। इतना कहते ही दो बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया और उसकी पल्सर बाइक,मोबाइल और 1200 रुपये लूटकर पल्लवपुरम की तरफ फरार हो गए।
सिर में चुभन हुई तो गोली का पता चला
विक्की के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने पहले उसे ओवरटेक किया। फिर वापस आने के बाद पीछे से आवाज लगाई। अनसुना कर वह चलता रहा। इसी दौरान एक धमाका हुआ, जिसे उसने बुलेट की आवाज समझ लिया। लेकिन सिर में चुभन होने पर हाथ लगाया तो खून बहता मिला। इसके बाद वह हड़बड़ा गया। इसके बाद बदमाशों ने साइड मारकर उसे गिरा दिया।
शुक्र है,बदमाशों ने दूसरी गोली नहीं मारी
विक्की का कहना है कि जैसे ही वह बाइक सहित सड़क किनारे गिरा तो एक बदमाश ने कहा कि अभी इसकी सांस चल रही है। इसे एक गोली और मारो। हालांकि,दूसरे बदमाश ने गोली मारने की बजाय उसके सिर में पिस्टल की बट से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया,जिससे वह लहूलुहान हो गया।
कंकरखेड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया
डिलीवरी ब्वॉय ने राहगीरों की मदद से पुलिस को सूचना दी। परतापुर पुलिस उसे कंकरखेड़ा स्थित रीता नर्सिग होम में ले गई,जहां उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं,घटना के बाद पुलिस मामले को छिपाती नजर आई।
इनका कहना है
जोमेटो कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय से बदमाशों ने लूटपाट की है। बदमाशों की तलाश में कांबिंग की जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया जाएगा।
- एएन सिंह,एसपी सिटी

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें