विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bulandshahr News : पिता को दी धमकी, कहा- धर्म परिवर्तन करा तुम्‍हारी बेटी से कर लूंगा निकाह, गांव में तनाव

By Prem BhattEdited By:
Published: Mon, 31 Aug 2020 11:49 PM (IST)

संप्रदाय विशेष के युवक ने दूसरे संप्रदाय की युवती से छेड़छाड़ की। पिता ने विरोध किया तो उनकी पिटाई की। ...और पढ़ें

Bulandshahr News : पिता को दी धमकी, कहा- धर्म परिवर्तन करा तुम्‍हारी बेटी से कर लूंगा निकाह, गांव में तनाव
Bulandshahr News : पिता को दी धमकी, कहा- धर्म परिवर्तन करा तुम्‍हारी बेटी से कर लूंगा निकाह, गांव में तनाव

बुलंदशहर, जेएनएन। बुलंदशहर में संप्रदाय विशेष के युवक ने दूसरे संप्रदाय की युवती से छेड़छाड़ की। पिता ने विरोध किया तो उनकी पिटाई की। कार्रवाई करने पर अपहरण के बाद धर्म परिवर्तन कर बेटी से निकाह करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दबिश दी लेकिन आरोपित फरार है। वहीं इस घटना से गांव में तनाव का मामला बना हुआ है। पुलिस वालों को भी इस गांव में तैनात करा दिया गया है। ताकि किसी भी तरफ का विवाद और दंगा न हो। 

यह है मामला 

देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गांव का युवक मोहम्मद फारुख कई बार उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुका है। विरोध किया तो फारुख ने उनसे भी मारपीट की। आरोप है कि दो दिन पहले आरोपित उनके घर पहुंच गया। धमकी दी, यदि उसने पुलिस से मारपीट आदि की शिकायत की तो वह बेटी का अपहरण कर धर्म परिवर्तन करा उसके साथ निकाह कर लेगा। दहशत में आए पिता ने अन्य लोगों को जानकारी दी तो गांव में तनाव के हालात बन गए।

पुलिस दे रही दबिश

पुलिस ने बताया कि देहात कोतवाली इंस्पेक्टर गांव में पहुंचे और आरोपित की तलाश की, लेकिन वह फरार हो गया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी का कहना है कि आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में तनाव जैसी कोई बात नहीं है। वहीं पुलिस इस घटना के बाद से लगातार दबिश दे रही है, लेकिन आरोपित का अबतक कोई सुराख नहीं मिल पाया है।