विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मेरठ: कमरे में लटका मिला 19 साल के युवक का शव, अन्य मामले में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

By Vinod Phogat Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 10 Nov 2026 03:22 PM (IST)

Meerut News: मेरठ में दो अलग-अलग घटनाओं में एक 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वहीं परतापुर ...और पढ़ें

अयान का फाइल फोटो

अयान का फाइल फोटो

HighLights

  1. टाइल्स पत्थर लगाने का काम करता था 19 वर्षीय अयान।

  2. रेलवे लाइन पर बैठकर शराब पी रहा था मजदूर।

जागरण संवाददाता, मेरठ। लिसाड़ी गेट की शहजाद कालोनी में टाइल्स पत्थर लगाने वाले मिस्त्री ने सोमवार रात में अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह मां, बेटे को जगाने पहुंची तो बेटे को फंदे पर लटका देख चीख निकल गई। शोर होने पर आसपास के लोगो की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया l

शहजाद कालोनी निवासी 19 वर्षीय अयान पुत्र अकरम अपनी मां और बहन निशा के साथ रहता था। पिता की मौत के बाद घर की जिम्मेदारी अयान ही संभाल रहा था। वह टाइल पत्थर लगाने का काम करता था। सोमवार रात में अयान खाना खाने के बाद अपने मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में सोने चला गया था।

मंगलवार सुबह अयान जब उठकर नीचे नहीं आया तो उसकी मां 10 बजे उसे उठाने कमरे में पहुंची और कमरे का गेट खोल कर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मां की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग वहां पहुंचे और घटना की जानकारी लिसाड़ी गेट पुलिस को दी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया कि अयान की जेब से एक चाकू भी मिला है। थाना प्रभारी विशाल कुमार का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है l आत्महत्या के कारणाें की जानकारी की जा रही है l

एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत 

मेरठ : परतापुर थाना क्षेत्र के गांव पूठा निवासी 45 वर्षीय नरेश मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह शराब पीने का आदी थी। बताया गया कि रविवार दोपहर में वह श्मशान घाट के सामने दिल्ली रेलवे लाइन पर बैठकर शराब पी रहा था।

इसी दौरान दिल्ली से सहारनपुर की ओर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी होने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कर स्वजन को घटना की जानकारी दी।

थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजन के सिपुर्द कर दिया। पीड़ित स्वजन ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।