जनसंख्या न रुकी तो मुस्लिम होगा देश का शासक : यति नर सिंहानन्द
मुजफ्फरनगर में तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ परिसर श्री बालाजी योग विज्ञान अनुसंधान आश्रम में स्वामी यति सिंहानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज सन्तो से दूरी बनाकर पथभृष्ट हो गया है। यज्ञ के माध्यम से ही मानव पर्यावरण की रक्षा कर सकता है।
मुजफ्फरनगर, जेएनएन। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ स्थित महाशक्ति सिद्ध पीठ परिसर श्री बालाजी योग विज्ञान अनुसंधान आश्रम में स्वामी यति सिंहानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि हिन्दू समाज सन्तो से दूरी बनाकर पथभृष्ट हो गया है। हिन्दुओ ने अपने धर्म की रक्षा की योजना न बनाई तो हिंदुओं का काल निश्चित है। जनसंख्या बिल का अब कोई लाभ मिलने वाला नहीं है, बहुत देर हो चुकी है। सरकार वोट के लालच में जनसंख्या बिल को लागू भी नही कर पायेगी जिससे आठ दस वर्षों बाद भारत देश का शासक मुस्लिम होगा फिर न हिन्दू सुरक्षित होगा न सनातन संस्कृति हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढाने के उपाय करने होंगे। एकता व धर्म की रक्षा करना मुसलमानों से सीखें अन्य धर्मो की रक्षा की योजनाएं उनके धार्मिक स्थलों में बनाई जाती है। अब समय आ गया है कि आश्रमों को गुरुकुल में परिवर्तित किया जाए व हिन्दू तथा हिन्दू धर्म की रक्षा के लिये उपयोगी योजनाओं का किर्यान्वयन करना होगा। सन्त अनेक प्रकार से धर्म की रक्षा कर सकते हैं। यज्ञ के माध्यम से ही मानव पर्यावरण की रक्षा कर सकता है।