विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yakub Qureshi News: मेरठ में याकूब कुरैशी के घर पर गैर जमानती वारंट चस्‍पा, दिल्‍ली में मिली लोकेशन

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Sat, 09 Apr 2022 11:31 AM (IST)

Yakub Qureshi News मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी पर कानूनी शिकंजा कस दिया गया है। पुलिस ने कोर्ट से ...और पढ़ें

Yakub Qureshi News मेरठ में याकूब कुरैशी पर प्रशासन ने सख्‍त रवैया अपनाया है।
Yakub Qureshi News मेरठ में याकूब कुरैशी पर प्रशासन ने सख्‍त रवैया अपनाया है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Yakub Qureshi News पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के खिलाफ पुलिस ने कानूनी घेराबंदी शुरू कर दी है। किठौर पुलिस ने याकूब और उनके परिवार के फरार होने पर अदालत से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी करा लिए हैं। चारों सदस्यों के वारंट कोतवाली स्थित सराय बहलीम वाले घर पर चस्पा कर दिए हैं। याकूब कुरैशी उनकी पत्नी शमजिदा, बेटे इमरान और फिरोज की धरपकड़ को किठौर पुलिस ने गुरुवार को सराय बहलीम स्थित आवास पर दबिश डाली थी। लेकिन वहां कोई नही मिला था। यदि पुलिस चारों आरोपितों को गिरफ्तार करने में नाकाम रहती है तो कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

दिल्ली में मिली याकूब और इमरान की लोकेशन

याकूब कुरैशी और इमरान की लोकेशन पुलिस को दिल्ली में मिली है। फिरोज और शमजिदा की लोकेशन भी तलाशी जा रहा है। सभी आरोपितों ने अपने मोबाइल बंद कर रखे हैं। वाट्सएप काल पर बात कर रहे हैं। पुलिस उनकी वाट्सएप काल के आइपी एड्रेस निकलवा रही है ताकि फिरोज उर्फ भूरा और शमजिदा के बारे में भी जानकारी मिल सके।

इनका कहना है

याकूब कुरैशी और उनके परिवार पर कानूनी दायरे में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी करा लिए है। साथ ही अन्य आरोपितों के नाम भी प्रकाश में आए है, जिनकी धरपकड़ की जाएगी।

- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।