विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Yakub Qureshi News: गैंगस्टर के डर से याकूब कुरैशी नहीं लगा रहे जमानत अर्जी, अब देहरादून में मिली लोकेशन

By Prem Dutt BhattEdited By:
Published: Fri, 22 Apr 2022 12:30 PM (IST)

Yakub Qureshi News पुलिस ने गैंगस्टर की तैयारी कर ली आरोपितों की जमानत का इंतजार। खरखौदा पुलिस ने याकूब कुरैशी ...और पढ़ें

Yakub Qureshi News मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।
Yakub Qureshi News मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Yakub Qureshi News मेरठ में अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लि. में बिना अनुमति के मीट पैकेजिंग और प्रोसेसिंग के मामले में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी और उनके परिवार पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। कानूनी दांव-पेज की वजह से अभी तक पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई नहीं कर पाई है। गैंगस्टर के लिए पुलिस याकूब और उनके परिवार की जमानत का इंतजार कर रही है। गैंगस्टर के मुकदमे के डर से इन्होंने जमानत अर्जी नहीं डाली है। पुलिस की टीम आरोपितों को तलाश कर रही है। मुकदमे में कुछ और लोगों के नाम बढ़ाए गए थे। वे भी फरार चल रहे हैं। इस बीच याकूब और उनका परिवार दिल्ली में छिपा हुआ था। पुलिस के दिल्ली में डेरा डालने पर वे देहरादून पहुंच गए हैं।

पुलिस ने केस में तीन नाम और बढ़ाए

पुलिस की तरफ से हाजी याकूब कुरैशी और उनके स्वजन समेत 14 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में तीन और लोगों के नाम बढ़ाए जा चुके हैं। अभी तक दो आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। हाजी याकूब समेत सात आरोपित पकड़ से दूर बने हुए हैं। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि खरखौदा पुलिस ने याकूब कुरैशी और उनके परिवार की संपत्ति का ब्योरा जुटा लिया है। पुलिस उनके खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज करने की पूरी तैयारी कर चुकी है।

इस कारण नहीं लगाई बेल की अर्जी

पुलिस गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा तभी दर्ज कर सकती है, जब आरोपित जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी लगाएंगे। पुलिस के इसी डर से आरोपित जमानत के लिए अर्जी नहीं लगा रहे हैं। याकूब ने सिर्फ यह अर्जी लगाई है कि उनका फैक्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है। न ही फैक्ट्री के किसी कार्य में उनका हस्तक्षेप रहता था। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस ने याकूब की अर्जी के खिलाफ साक्ष्य जुटाए हैं। ये कोर्ट में पेश किए जाएंगे।

दिल्ली से देहरादून पहुंचा याकूब का परिवार

याकूब और उनका परिवार दिल्ली में छिपा हुआ था। पुलिस के दिल्ली में डेरा डालने पर वे देहरादून पहुंच गए हैं। जानकारी मिली है कि उन्होंने देहरादून में किसी रिसोर्ट को ठिकाना बनाया है। पुलिस की टीम उनकी धरपकड़ के लिए देहरादून भेजी जा रही है।