Move to Jagran APP

देश को बर्बादी की राह पर ले जा रही भाजपा : जर्रार हुसैन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जर्रार हुसैन का मेरठ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मोदीपुरम स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि हमारी पार्टी ने बहुत कम समय में उत्तर प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा कर लिया है। सभी वर्गो के लोग पार्टी से जुड़े हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और काम से यह साफ हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी के बिना सरकार बनना मुमकिन नहीं है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Nov 2018 04:00 AM (IST)Updated: Wed, 21 Nov 2018 04:00 AM (IST)
देश को बर्बादी की राह पर ले जा रही भाजपा : जर्रार हुसैन

मेरठ। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जर्रार हुसैन का मेरठ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मोदीपुरम स्थित होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि हमारी पार्टी ने बहुत कम समय में उत्तर प्रदेश में मजबूत संगठन खड़ा कर लिया है। सभी वर्गो के लोग पार्टी से जुड़े हैं। कार्यकर्ताओं की मेहनत और काम से यह साफ हो गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में हमारी पार्टी के बिना सरकार बनना मुमकिन नहीं है। भाजपा सरकार पर किसान-मजदूर, व्यापारी, छात्र और बेरोजगार युवाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार देश को बर्बादी की राह पर ले जा रही हैं। किसान आत्महत्या कर रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने नौ दिसंबर को लखनऊ में होने वाली रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देते हुए मनोनयन पत्र भी सौंपा। संचालन जिला प्रवक्ता दुष्यंत रोहटा ने किया। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष अरुण पाल, मेरठ मंडल प्रभारी मरगूब त्यागी, जिलाध्यक्ष अभिषेक गुर्जर, महानगर अध्यक्ष अलीम अल्वी, जिला उपाध्यक्ष शशि राणा, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष अर्चना शर्मा, सलीम अंसारी, दुष्यंत राघव, विकास पंवार, गौरव सैनी मौजूद रहे। शशि राणा की उपेक्षा पर गुस्साए समर्थक

loksabha election banner

मेरठ : पार्टी की जिला उपाध्यक्ष शशि राणा के समर्थकों ने आरोप लगाया कि मंच पर शशि राणा के पति स्वर्गीय पिंटू राणा का फोटो नहीं लगाया गया और कार्यक्रम के दौरान शशि का नाम भी नहीं लिया गया। कार्यक्रम के दौरान घोषित हुए लोहिया वाहिनी के पदाधिकारियों ने एलान किया कि वे पद स्वीकार नहीं करेंगे जब तक शशि राणा का सम्मान नहीं होगा। इस पर पार्टी के अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष जर्रार हुसैन समेत अन्य पदाधिकारी उनके आवास पहुंचे और उन्हें मनाकर उनके हाथों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिलवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.