Move to Jagran APP

सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ लें महिलाएं : कमिश्नर

मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन रविवार को गांव दुल्हैड़ा में महिला शक्ति पंचायत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर अनिता सी.मेश्राम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने नारी शक्ति को पहचानने उनको आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने पर बल दिया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Oct 2020 11:37 PM (IST)Updated: Sun, 18 Oct 2020 11:37 PM (IST)
सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ लें महिलाएं : कमिश्नर
सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ लें महिलाएं : कमिश्नर

मेरठ, जेएनएन। मिशन शक्ति अभियान के दूसरे दिन रविवार को गांव दुल्हैड़ा में महिला शक्ति पंचायत का आयोजन किया गया। अध्यक्षता करते हुए कमिश्नर अनिता सी.मेश्राम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, नारी शक्ति को पहचानने, उनको आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने पर बल दिया।

loksabha election banner

दुल्हैड़ा चौहान गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में महिला शक्ति पंचायत कार्यक्रम की शुरुआत कमिश्नर अनीता सी. मेश्राम, डीएम के. बालाजी और सीडीओ ईशा दुहन ने सरस्वती मां की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। कमिश्नर ने कहा कि नारी अपनी शक्ति को पहचाने। मातृशक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। सशक्त स्त्री ही समृद्ध समाज का आधार है। महिला सुरक्षा, गरिमा, सशक्तिकरण और स्वावलंबन को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता है। मिशन शक्ति इसका आधार बनेगा। महिलाएं आगे आएं और सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर अपना और परिवार का सामाजिक और आíथक उत्थान करें।

डीएम ने कहा प्रदेश में महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए 180 दिन का विशेष अभियान मिशन शक्ति चलाया जा रहा है। जिले की सौ महिलाओं को रोल माडल के रूप में चयनित किया जाएगा। थानों में महिला हेल्प डेस्क, गांव में मिशन शक्ति पंचायत, मार्शल आर्ट की ट्रेनिग जैसे कार्यक्रम होंगे। घरों में किचन गार्डन बनाकर उसका सदुपयोग करने को दो महिलाओं को सम्मानित किया गया। सामुदायिक शौचालय के संचालन को चाबी सौंपी गई। इस दौरान अधिकारियों और गांव प्रधान विदयोत्मा सिंह ने पांच पौधे भी रोपे। बीस बच्चियों को पोषण पोटली प्रदान की गई। एडीएम प्रशासन मदन सिंह, सीएमओ डा. राजकुमार, एसडीएम अमित कुमार भारतीय, प्रोबेशन अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया और महेश कंडवाल आदि मौजूद रहे।

प्रशस्ति पत्र देकर महिला कर्मचारी सम्मानित : महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध हिसा पर अंकुश और महिलाओं के स्वावलंबन के लिए रविवार को नगर निगम के टाउन हाल में मिशन शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त ने निगम की महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। नगर आयुक्त डा. अरविद कुमार चौरसिया ने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए शासन ने अभियान शुरू किया है। अब जमाना बदल चुका है। दहलीज न लांघने वाली महिला निर्भीक होकर हवाई जहाज उड़ा रही हैं। अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यायन ने कहा कि महिलाओं को घरेलू हिसा के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। सहनशीलता जरूरी है लेकिन हर गलत बात के विरुद्ध बोलना भी जरूरी है। सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। महिला पार्षद सुनीता प्रजापति, स्वाति बंसल, सुनीता रानी, सुनीता प्रजापति ने भी विचार रखे। परियोजना अधिकारी डूडा अशीष सिंह, पार्षद विपिन जिंदल मौजूद रहे। हालांकि कार्यक्रम में केवल चार महिला पार्षद पहुंची। निगम कार्यालयों में कार्यरत महिला कर्मचारी व महिला सफाई कर्मचारी भी कम संख्या में पहुंची। बीमार होने की वजह से कार्यक्रम में महापौर सुनीता वर्मा भी नहीं शामिल हुईं।

स्वयं सहायता समूह की लगी प्रदर्शनी : डूडा के माध्यम से संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने टाउनहाल परिसर में स्वयं द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इसमे लड्डू गोपाल की पोशाक, बैग, कई प्रकार के थैले, मास्क, वस्त्र, दोने-पत्तल शामिल रहे। स्वावलम्बन को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अनुभव साझा किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.