LokSabha Election 2019 : प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं से सबल हुई नारी : विजया
मेरठ पहुंचीं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी और योगी की सरकारों ने महिलाओं की सुरक्षा अधिकार और मर्यादा को पूरी तवज्जो दी।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 20 Mar 2019 03:23 PM (IST)Updated: Wed, 20 Mar 2019 03:23 PM (IST)
मेरठ,जेएनएन। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया राहटकर ने बसपा प्रमुख मायावती को महिला विरोधी और सत्ता की स्वार्थी बताया। कहा कि मायाराज में महिलाओं पर जुल्म हुए। नरेंद्र मोदी और योगी की सरकारों ने महिलाओं की सुरक्षा, अधिकार और मर्यादा को पूरी तवज्जो दी। उन्होंने क्षेत्रीय अध्यक्ष अंजू वारियर के आवास पर पत्रकारों से बात की।
25 गुलाबी बसें चलेंगी
सरस्वती शिशु मंदिर, डी-ब्लॉक-शास्त्रीनगर में मंगलवार को आयोजित विजय संकल्प महिला सम्मेलन में विजया ने कहा कि भाजपा को विजय लक्ष्य से कोई नहीं रोक सकता। प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश में 25 गुलाबी बसें चलाई जाएंगी,जिसमें सिर्फ महिलाएं बैठेंगी और उन्हें ही संचालन करना होगा। संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.अंजू वारियर ने किया। जयकरण गुप्ता,मुकेश सिंघल समेत कई अन्य ने भी संबोधित किया। पूजा कपिल मिश्र, प्रदेश मंत्री पद्मा दीक्षित, रश्मि रावल,मीडिया प्रभारी अमित शर्मा भी शामिल हुए।
कार्यकर्ता हुईं नाराज
मंच पर राकेश सिरोही को नहीं बुलाया गया। बाद में उन्होंने जाने से मना किया। कई बार एनाउंस के बाद वो मंच पर गईं। हेमा पंत को भी तवज्जो नहीं मिली। कार्यक्रम में भोजन को लेकर अफरातफरी जैसे हालात बन गए। महिलाएं नाराज होकर बाहर निकल गईं। हाईवे पर आयोजित 2017 के महिला सम्मेलन की तुलना में यहां भीड़ भी नहीं पहुंची।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें