Toady In Meerut: मेरठ में आज महिला क्रिकेट ट्रायल, जानिए और क्या शहर में है खास
शहर में आज कई खास कार्यक्रम होने हैं। कहीं पर महिला क्रिकेट का ट्रायल होगा तो कहीं पर फूटबाल टुर्नामेंट में खिलाड़ी रोमांच का किक लगाते हुए नजर आएंगे। साथ ही शहर में रामजन्म भूमि समर्पण निधि का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।
मेरठ, जेएनएन। शहर में आज कई खास कार्यक्रम होने हैं। कहीं पर महिला क्रिकेट का ट्रायल होगा तो कहीं पर फूटबाल टुर्नामेंट में खिलाड़ी रोमांच का किक लगाते हुए नजर आएंगे। साथ ही शहर में रामजन्म भूमि समर्पण निधि का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इसके अलावा शहर में अवार्ड कार्यक्रम भी आयोतित है। आइए विस्तार से जानते हैं कार्यक्रम और इनकी समय सारणी।
आर्यसमाज थापरनगर में राम जन्मभूमि समर्पण निधि चेक देने का कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से होगा। द आर्यन स्कूल के ग्राउंड पर फुटबाल टूर्नामेंट सुबह 10 बजे से शुरू होगा। मेरठ मैनेजमेंट एसोसिएशन का मैनेजमेंट हाउस डी-37 पल्लवपुरम फेज-वन रुड़की रोड में वुमन आफ सब्सटेंस अवार्ड कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से शुरू होगा। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की आइआइएमटी माल रोड में बैठक दोपहर 12 बजे से होगी।