महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुष से कमतर नहीं
रोहटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में आयोजन किया गया।
मेरठ, जेएनएन। रोहटा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा प्रभारी ने लिग निर्धारण व कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए बने कानूनों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक यशवीर राणा ने बताया कि महिला और पुरुष दोनों को कानूनी रूप से बराबर का अधिकार है। महिलाएं कमजोर नहीं है। लोगों को महिलाओं के प्रति अपनी सोच में बदलाव लाने की जरूरत है।
उधर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा स्थित एक कन्या के जन्म पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अमर सिंह ने स्वजन को खिलौने और मिठाई देकर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डा. तृप्ति, डा. नेहा , डा. एस के सांगवान, राजीव खोकर, विमलेश, कपिल कश्यप, सुमन और सरिता स्टाफ नर्स द्वारा भी विचार व्यक्त किए गए। गोष्ठी के पश्चात रैली का आयोजन किया गया।
अभिषेक बने युवा सेवा एकता समिति के प्रदेश मंत्री: भारतीय जनता पार्टी के विधायक व युवा एकता सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीत सिंह सोम के दिशा-निर्देश पर मोदीपुरम स्थित क्षेत्रिय कार्यालय में बैठक हुई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य व युवा एकता सेवा समिति के संरक्षक एवं नियुक्ति प्रभारी ललित चौहान द्वारा युवा एकता सेवा समिति की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करते हुए अभिषेक भारद्वाज सिसौली को प्रदेश मंत्री पद पर नियुक्त किया गया। विधायक संगीत सिंह सोम ने सभी को बधाई दी। पूर्व प्रमुख सागर सिंह सोम, जिला पंचायत सदस्य ललित चौहान, भाजपा जिला सह संयोजक पंचायती राज प्रकोष्ठ अंकित शर्मा, सरधना देहात मंडल अध्यक्ष मोंटी सिंह सोम, संजीव, संजय सिंह सोम, राजकुमार शर्मा, सोमपाल सिंह व शिव कुमार सिंह आदि शामिल रहे।