सिखेड़ा में विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार
सिखेड़ा गांव में एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। विवाहिता की मां ने उसके ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Thu, 10 Jan 2019 03:47 PM (IST)Updated: Thu, 10 Jan 2019 03:47 PM (IST)
मेरठ, जेएनएन। सिखेड़ा गांव में एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित ससुरालवालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया है।
दो दिन पहले किया था फोन
मामला बुधवार देर रात का है। मूल रूप से थाना बाबूगढ़ छावनी के कोटा हरनामपुर गांव निवासी प्रीति (28 वर्ष) पुत्री जगदीश चौहान की शादी लगभग आठ वर्ष पूर्व सिखेड़ा निवासी बृजेश चौहान से हुई थी। इनके तीन वर्ष और सात वर्ष के दो पुत्र हैं। गुरुवार को थाने पहुंची प्रीति की मां ने उसके पति बृजेश, सास ज्ञानवती, देवर अमरीश और देवरानी अंजलि के खिलाफ गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया। मां ने बताया दो दिन पूर्व भी उसकी पुत्री ने फोन कर अपनी जान का खतरा बताया था, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि उसके ससुरालवाले उसकी हत्या कर देंगे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें