Move to Jagran APP

महिला से छेड़छाड़, पति ने मनचले को पकड़कर धुना

बागपत रोड पर एक महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। फोन पर सूचना के बाद महिला के पति ने आरोपित को बाइक से पकड़कर धुनाई की फिर पुलिस को सौंप दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी है। टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला बागपत रोड पर पैदल जा रही थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 07:55 PM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 07:55 PM (IST)
महिला से छेड़छाड़, पति ने मनचले को पकड़कर धुना
महिला से छेड़छाड़, पति ने मनचले को पकड़कर धुना

मेरठ, जेएनएन। बागपत रोड पर एक महिला से युवक ने छेड़छाड़ कर दी। फोन पर सूचना के बाद महिला के पति ने आरोपित को बाइक से पकड़कर धुनाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया। महिला ने थाने में तहरीर दी है। टीपीनगर थाना क्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला बागपत रोड पर पैदल जा रही थी। उसके साथ चल रहे संजय कालोनी के युवक अजय ने छेड़छाड़ कर दी। महिला ने फोन पर अपने पति को मामले की जानकारी दी। तभी बाइक पर सवार होकर पति मौके पर पहुंच गया, जब तक छेड़छाड़ करने वाला अजय भी पैदल महिला के साथ-साथ चल रहा था। महिला के पति को देखकर अजय एक गली के अंदर घुस गया, जहा पर महिला के पति ने शोर मचा दिया। उसके बाद भीड़ ने अजय को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद टीपीनगर पुलिस को सौंप दिया है। इंस्पेक्टर रघुराज सिंह का कहना है कि महिला की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, आरोपित के परिवार का कहना है कि अजय को रंजिशन फंसाया गया है। उसने कोई छेड़छाड़ नहीं की है।

loksabha election banner

महिला को बंधक बनाने का आरोप : दिल्ली की रहने वाली प्रियंका की शादी आठ जनवरी को शिवपुरम निवासी नीटू के साथ हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के बाद से ही नीटू का परिवार महिला से दहेज की माग कर रहा था। दहेज की माग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने महिला को घर में ही बंधक बना लिया है। उसके मायके पक्ष के लोगों से बातचीत नहीं करने देते। थाना प्रभारी रघुराज ने बताया कि महिला के बयान दर्ज कर लिए जाएंगे। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.