यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Meerut : पत्नी ने किया जींस पहनने व डांस करने से मना, पति ने दिया तलाक... लगा ली आग
पत्नी के जींस पहनने से मना किया तो पति ने उसे तलाक दे दिया। इतना ही नहीं ससुराल जाकर खुद ...और पढ़ें

मेरठ, जेएनएन। पत्नी के जींस पहनने से मना किया तो पति ने उसे तलाक दे दिया। इतना ही नहीं ससुराल जाकर खुद को आग भी लगा ली। यह मामला मेरठ के लिसाड़ी गेट से सामने आया है। युवक पत्नी को हर वक्त प्रताडि़त करता था। और नए-नए फरमाइश करता था। जब पत्नी इसका विरोध करती तो वह उसे मारता था। जानकारी के अनुसार यह खेल काफी समय से चल रहा था। पुलिस ने बताया कि इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
यह भी पढ़ें:- भावुक कर देगा सहारनपुर के इस बुजुर्ग की कहानी, वजन तौलने की मशीन से चलाते हैं पूरे परिवार का खर्च, नहीं लेते किसी से मदद www.jagran.com/uttar-pradesh/meerut-city-poignant-story-of-old-man-of-saharanpur-who-is-maintained-self-respect-by-weighting-machine-jagarn-special-21197074.html
लिसाड़ी गेट निवासी अमीरुद्दीन की पुत्री महजबी की शादी पिलखुवा निवासी अनस से 8 साल पहले हुई थी। अनस दिल्ली में जॉब करता था और जब भी दिल्ली से वापस आता अकसर महजबी से उल्टी-सीधी डिमांड करता था। जानकारी के अनुसार अनस हर रोज अपनी पत्नी से हर रोज एक फरमाइश करता। अगर फरमाइश पूरी नहीं होती तो युवती को पीटने लगता। यह कहानी कई दिनों से चल रहा था। पत्नी का आरोप है कि अनस ने उसको जींस पहनने और डांस करने के लिए मजबूर किया था। जिसका इन्होंने विरोध किया तो उसको प्रताड़ित किया। और तलाक दे दिया।
खुद को लगा ली आग
पत्नी को तलाक देने के बाद अनस अपने ससुराल पहुंचा और हंगामा करने लगा। वह वहीं पर खुद को आग भी लगा ली। इस घटना को देखते हुए ससुरालियों ने कैसे भी करके आग को बुछाया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।
पत्नी को यह नहीं था पसंद
अनस की उल्टी-सीधी फरमाइश मजहबी को पसंद नहीं था। वह अक्सर इसके लिए मना करती, पर अनस उसकी एक न सुनता। थाना प्रभारी को शिकायत करते हुए आरोपित के खिलाफ मुकदमा कराया गया है। थाना प्रभारी प्रशांत कपिल का कहना है पुलिस मामले की जांच कर रही है। उचित कार्रवाई की जाएगी।
