यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'देह व्यापार कराना चाहता है पति, विरोध किया तो फूंक दिया घर'; ब्यूटी पार्लर चलाने वाली पत्नी ने थाने में की FIR
Meerut News कंकरखेड़ा में एक पत्नी के आरोपों ने खलबली मचा दी है। पति द्वारा पत्नी पर गलत धंधा करने ...और पढ़ें

HighLights
- विवाहिता की तहरीर पर रात में केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी
- पति बेरोजगार है और घर खर्च नहीं उठा पाता
जागरण संवाददाता, मोदीपुरम। एक पत्नी ने अपने पति पर संगीन आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति उससे जबरन गलत धंधा कराने का दबाव बनाता है। जबकि वह ब्यूटी पार्लर का काम करती है। विरोध करने पर पति ने शराब के नशे में रविवार को अपने ही घर में आग लगाई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपों की जांच पड़ताल में शुरू कर दी है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में खिर्वा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने रविवार को अपने ही घर में आग लगा दी थी। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। विवाहिता ने इसके बाद केस दर्ज कर जानकारी दी कि उसका पति बेरोजगार है और शराब पीने का आदी है। जबकि वो खुद ब्यूटी पार्लर का काम करती है।
एक महीने से गलत काम करने की बात कर रहा पति
महिला ने आरोप लगाया कि एक माह से उसका पति घर का खर्च चलाने के लिए गलत काम करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर पिटाई करता है। जिस मकान में वह अपने पति और दो बेटियों संग रहती है, वह मकान भी मायके वालों ने बनवाया था। जेठ और जेठानी से पति की हरकतों के बारे में बताया तो उन्होंने भी अपना संबंध पति से नहीं होने की बात कही।
.jpg)
शराब के नशे में पेट्रोल डालकर लगा दी आग
महिला ने बताया, कि रविवार को भी शराब के नशे में पति गलत काम करने का दबाव बना रहा था, जिसके बाद वह अपनी बेटियों को लेकर मायके चली गई। बाद में पति ने घर के सामान में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। जिससे सारा सामान जल गया।
ये भी पढ़ेंः संभल में हर्षा रिछारिया बोलीं, 'हिंदुओं का पक्ष व उनकी बात रखने वाली सिर्फ एक पार्टी, सनातन सिखाता है फूल फेंकना'
ये भी पढ़ेंः 11 साल की लड़की की नेचुरल डेथ बता रहे थे स्वजन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सामने आया सच; हैरान रह गए सभी
इंस्पेक्टर विनय कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
