Move to Jagran APP

जहां किसानों का पसीना गिरेगा, वहीं कांग्रेसियों का लहू बहेगा

सरधना के कैली गांव में किसान महापंचायत में कांग्रेसी केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 01:45 AM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 01:45 AM (IST)
जहां किसानों का पसीना गिरेगा, वहीं कांग्रेसियों का लहू बहेगा
जहां किसानों का पसीना गिरेगा, वहीं कांग्रेसियों का लहू बहेगा

मेरठ, जेएनएन। सरधना के कैली गांव में किसान महापंचायत में कांग्रेसी केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। कहा कि जहां किसानों का पसीना गिरेगा, वहीं कांग्रेसियों का लहू बहेगा। जब तक जीत नहीं मिल जाती, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि ऐतिहासिक धरती पर आवाम की महापंचायत है। किसान के भरोसे, अभिमान, स्वाभिमान की बात है। राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा ने कहा कि जहां-जहां किसानों का पसीना गिरेगा, वहां-वहां कांग्रेस उनके संकट में साथ खड़ी रहेगी, कार्यकर्ता का लहू भी बहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गन्ने के पैसे से किसान बेटी की शादी करते हैं। पढ़ाई कराते हैं। भुगतान का वादा 14 दिन में किया था, लेकिन मूल भुगतान भी नहीं किया। किसान सम्मान योजना सरकार ने चलाई, लेकिन एक भी बैठक नहीं की। किसानों के लिए बजट कम कर दिया। आलू का बीज 60 रुपये किलो दिया। मंडी में लागत से भी कम में किसान आलू बेचने को मजबूर हैं। कहा कि मेरठ में सराफा व्यवसायी की हत्या हुई थी, दो महीने बीतने पर भी योगी सरकार इस मसले पर कुछ नहीं कर सकी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मीम अफजल ने कहा कि किसानों की मुखर आवाज राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा हैं। भाजपा सरकार तो किसानों का अपमान कर रही है। रामपुर खास से विधायक अनुराधा मिश्रा, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कहा कि तीन नए कृषि कानून हर हाल में केंद्र सरकार को वापस लेने होंगे। कांग्रेस किसानों के समर्थन में मैदान में डटी रहेगी।

शेरो-शायरी से बांधा समां, सरकार पर कसे तंज

मुरादाबाद से आए कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी ने शेरो-शायरी से किसान महापंचायत में समां बांध दिया। कहा कि गर्मी और सर्दी से मेरठ डरने वाला नहीं है। केंद्र सरकार पर अच्छे दिन को लेकर तंज कसे। कहा कि सस्ती दाल-सब्जी के अच्छे दिन लौटा दो। सूखे से भी लड़ते हैं बारिश से भी लड़ते हैं। हम किसान सरकारों की साजिश से भी लड़ते हैं। प्रियंका वाड्रा के आने का इंतजार कर रहे लोगों में उत्साह भर गया। चार जूते मारना, काम करके न दिखाएं तो

किसान महापंचायत के मंच से कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने कहा कि आज फैसला लेने का वक्त है। कांग्रेस आपकी आवाज उठा रही है। कांग्रेस के साथ आओ। काम करके न दिखाएं तो चार जूते मारना। कहा कि आज आवाज उठाने वालों को देशद्रोही-आतंकवादी कहा जा रहा है। बिना नाम लिए सपा और बसपा पर निशाना साधा। कहा कि जब गोली चली थी, तब भैया की सरकार थी। बहना तो कब किसे राखी बांध दे, पता ही नहीं। एनआरसी को लेकर विरोध जता रहे लोगों पर पुलिस ने मेरठ-मुजफ्फरनगर में लाठियां बरसाई थीं। उस समय प्रियंका वाड्रा ही थीं जो कभी मेरठ तो कभी मुजफ्फरनगर, बिजनौर में दिखती थीं। ढाई घंटे देरी से पहुंचीं प्रियंका

जागरण संवाददाता, मेरठ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा को दोपहर 12 बजे किसान महापंचायत के लिए कैली गांव पहुंचना था। लेकिन वह ढाई घंटे देरी से दोपहर 2.26 बजे पहुंचीं। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के बाद लगभग 2.37 बजे प्रियंका वाड्रा ने भाषण शुरू किया, जो 2.55 बजे समाप्त हुआ। करीब 18 मिनट बोलीं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, एनएसयूआइ के पदाधिकारियों ने मंच से उतरने के बाद हल और स्मृति चिह्न भेंट किए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.