Badan Singh Baddo: ढाई लाख के इनामी बदन सिंह के बारे अब क्या आ रही है नई जानकारी, पढ़िए Meerut News
यह मोस्ट वांटेड बदमाश अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। लेकिन ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के बारे में हर दिन नया मामला सामने आ रहा है। सदर बाजार का एक व्यापारी बद्दो का पूरा खर्च उठाता था। पुलिस को कुछ और जानकारी भी मिली है।
मेरठ, [सुशील कुमार]। ढाई लाख के इनामी बदन सिंह बद्दो के बारे में हर दिन नया मामला सामने आ रहा है। पता चला है कि सदर बाजार का एक व्यापारी बद्दो का पूरा खर्च उठाता था। उसने अपने नाम से एक बुलेटप्रूफ स्कार्पियो खरीदकर बद्दो के बेटे सिकंदर को दी थी। बाप-बेटे फरार हुए तो स्कार्पियो मूंछ के बेटे टोनी के पास पहुंच गई। पुलिस इस स्कार्पियों की तलाश में जुटी है। व्यापारी ने अपने बचाव के लिए स्कार्पियो का फर्जी सेल लेटर भी तैयार करा लिया।
कार है व्यापारी के नाम
बता दें कि टीपीनगर के पंजाबीपुरा निवासी ढाई लाख का इनामी हिस्ट्रीशीटर बदन ङ्क्षसह बद्दो दिल्ली रोड स्थित होटल मुकुट महल से 28 मार्च 2019 को फरार हो गया था। बद्दो पर कार्रवाई को लेकर समाजसेवी अभिषेक सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। पुलिस कठघरे में आई तो आनन-फानन में दो दिन पहले बद्दो के घर की कुर्की कर ली गई। बद्दो की बुलेटप्रूफ कार की पड़ताल हुई तो पता चला कि सदर बाजार के एक स्पेयर पाट्र्स के व्यापारी ने यह कार बद्दो को दी थी। कार अभी भी व्यापारी के नाम ही है।
जांच में यह पता चला
हालांकि व्यापारी ने बद्दो के बेटे सिकंदर को कार बेचने का लेटर तैयार करा लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि फिलहाल बुलेटप्रूफ स्कार्पियो कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे टोनी के पास है। एएसपी कृष्ण विश्नोई ने व्यापारी से कई घंटे पूछताछ की। पता चला कि व्यापारी ने 45 लाख रुपये की एक दुकान खरीदी थी। आशंका है कि इस दुकान में बद्दो का पैसा भी लगा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।
बद्दो के पिटबुल डाग की परवरिश कर रहा है व्यापारी
बद्दो पिटबुल डाग रहता था। बद्दो के जेल जाने के बाद पिटबुल की परवरिश व्यापारी ने ही शुरू की थी। हाल ही में भी पिटबुल व्यापारी के ही घर में होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस का मानना है कि बद्दो ने ही यह जिम्मेदारी व्यापारी को दी है। उसका बद्दो से कनेक्शन हो सकता है।
इनका कहना है
बद्दो की तलाश के लिए पुलिस हर मामले को गंभीरता से परख रही है। बद्दो को फाइनेंस करने वाले संभावित लोगों की सूची तैयार कराई गई है। उसकी फरारी में सहयोग करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है।
- अजय साहनी, एसएसपी