Weather Update: गर्मी और उमस करेगी परेशान, बारिश होने के अभी नहीं दिख रहे आसार Meerut News
Weather Update रक्षाबंधन के त्योहार के दिन आज सोमवार को मौसम के सामान्य रहने के आसार हैं। सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली है। बारिश के आसार नहीं है।
मेरठ, जेएनएन। Weather Update रक्षाबंधन के त्योहार के दिन आज सोमवार को मौसम के सामान्य रहने के आसार हैं। सुबह से आसमान साफ है और धूप खिली है। बीते हफ्ते तीन से चार दिन तक हुई बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया था। रविवार को भी सुबह से सूरज के निकलने के बाद दिनभर गर्मी और उमस रही। रविवार की रात को भी उमस से परेशान करे रखा। सोमवार को बारिश होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। हालांकि मेरठ और आसपास के जिलों में मानूसन की आमद इस बार कमजोर ही नजर आ रही है।
गर्मी और उमस करेगी परेशान
इसके पूर्व शनिवार को सुबह से झमाझम बरसने के बाद दोपहर में निकली धूप ने उमस और गर्मी से परेशान कर दिया था। वहीं रविवार की सुबह भी आसमान साफ नजर आया और धूप निकल आई थी। रविवार को सुबह तो नहीं लगता था कि बारिश होने की कोई संभावना बन रही है। दिन में उमस और गर्मी का प्रकोप ही बना रहा। इसके पूर्व शनिवार तड़के से ही मेरठ और आसपास के जिलों में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया था। सुबह काफी देर तक बारिश होती रही। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी और उसम से राहत मिली। कभी तेज तो कभी धीमी वर्षा होती रही। आसमान पर घने काले बादल छाए हुए थे। यह बारिश फसलों के लिहाज से भी ठीक है। शुक्रवार को भी हालांकि सुबह से बादल बने हुए थे लेकिन बाद में तेज धूप ने परेशान करके रख दिया था।
29 के बाद बने थे बारिश के आसार
गुरुवार को दिन में मानसूनी बौछारों के बाद शुक्रवार को भी सुबह से आसमान पर बादल घिरे नजर आए थे, लेकिन देखते ही देखते ही आसमान पर निकली धूप ने बारिश की संभावनाओं को विराम लगा दिया था। अचानक निकले सूरज ने गर्मी से बेहाल कर दिया था। बढ़ती उमस से लोग परेशान रहे। शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई के बाद से वेस्ट यूपी में बारिश के आसार बनते नजर आ रहे थे। मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था। साथ ही पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई तो कई जगहों पर सावन के रिमझिम बारिश ने आनंदित किया। हालांकि हर साल की अपेक्षा इस वर्ष सावन माह में बारिश कुछ कम हुई है।