बूंदाबांदी से मौसम बना सुहावना, आज भी आंधी और बारिश की आशंका
मंगलवार के बाद बुधवार को भी सुबह से ही मेरठ और आसपास के क्षेत्रों का मौसम सुहावना बना रहा। अाज भी आंधी और बारिश की आशंका जताई जा रही है।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 17 Apr 2019 10:57 AM (IST)Updated: Wed, 17 Apr 2019 10:57 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। मंगलवार के बाद बुधवार को भी मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि बादलों के बीच कभी धूप आती रही तो कभी जाती रही। मंगलवार को मेरठ का तापमान जम्मू से भी कम रहा। सोमवार रात चली आंधी और मंगलवार तड़के पड़ी बौछारों ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। वहीं मंगलवार देर रात करीब दो बजे आई बारिश से मौसम में एकाएक ठंडक बढ़ गई। बीते 24 घंटे की तुलना में अधिकतम तापमान में 9.2 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। प्रदूषण का स्तर भी सामान्य रहा। सहारनपुर,मुजफ्फरनगर,बागपत,शामली,बिजनौर व बुलंदशहर में भी मौसम का मिजाज बदला रहा। कई स्थानों पर खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। गेहूं की कटाई भी प्रभावित हुई है। गेहूं की कटाई को लेकर किसान चितिंत हैं।
आज भी आंधी,बारिश व ओलावृष्टि की आशंका
तेज हवाओं के बाद बूंदाबांदी ने मंगलवार को जहां कई दिन की तपती गर्मी से लोगों को राहत दी। वहीं,गेहूं की फसल की कटाई पर भी कुछ दिन के लिए ब्रेक लगा दिया है। बुधवार को आंधी,बारिश व ओलावृष्टि की आशंका जताई जा रही है। इसके चलते पहले अच्छा फसल उत्पादन होने की उम्मीद लगाए बैठे किसानों की सांस अटकी है। मौसम के बदले मिजाज के चलते आम की फसल को भी काफी नुकसान की आशंका बढ़ गई है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ
सरदार पटेल कृषि विवि के मौसम केंद्र के प्रभारी डा.यूपी शाही ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है,जिससे मौसम में बदलाव आया है। बुधवार को भी तेज हवाएं और बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके बाद फिर से गर्मी बढ़ेगी।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें