Weather Alert : तेज धूलभरी आंधी के साथ बारिश ने बदला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर बुधवार की सुबह नजर आया। पूरे वेस्ट यूपी में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। धूलभरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई।
By Ashu SinghEdited By: Published: Wed, 15 May 2019 09:47 AM (IST)Updated: Wed, 15 May 2019 09:47 AM (IST)
मेरठ,जेएनएन। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बुधवार की सुबह अचानक पूरे वेस्ट यूपी में मौसम का मिजाज बदल गया। कई स्थानों पर तेज धूलभरी आंधी के साथ बौछारें पड़ने लगीं। सड़कों पर अफरातफरी का माहौल नजर आया। लोग अपने-अपने दफ्तरों और दुकानों के लिए निकले ही थे,कि अचानक मौसम में बदलाव के कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
छाए रहे घने बादल
बुलंदशहर में तेज बारिश की शुरुआत हुई वहीं बागपत के खेकड़ा इलाके में बारिश शुरू हो गई थी। मेरठ में भी हल्की बारिश शुरू हो गई है। मौसम में बदलाव के कारण भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं यह मौसम किसानों के लिए मुफीद बताया जा रहा है। बड़ौत में भी सुबह से ही घने बादल छाए रहे और इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हुई। बादलों के कारण घना अंधेरा छा गया। पारा लुढ़कने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।
15 मिनट तक बारिश
बिजनौर के चांदपुर में गर्मी के बीच बुधवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह हालांकि धूप जरूर खिली, लेकिन नौ बजे के बाद मौसम बदल गया। हवा चलने के साथ बारिश भी शुरू हो गई। इस बीच लोग भीगते हुए गुजरते दिखे। हालांकि बारिश 15 मिनट तक ही हुई,लेकिन मौसम बदल गया था।
तापमान में गिरावट
बाग़पत में मौसम में सोमवार रात्रि से शुरु हुई तब्दीली बुधवार सुबह रिमझिम फुहरों मे बदल गई। पारा लुढ़कने से मौसम खुशनुमा हो गया। मंगलवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस बना हुआ था वहीं बुधवार को यह 29 डिग्री पर उतर आया। भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक,पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अभी 17 मई तक बना रहेगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें