छात्राओं से सरेआम अश्लीलता का वीडियो वायरल
लालकुर्ती थाना क्षेत्र में हॉस्टल की छात्राओं से सरेराह अश्लीलता की वीडियो वायरल के मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया।
मेरठ । लालकुर्ती थाना क्षेत्र में हॉस्टल की छात्राओं से सरेराह अश्लीलता की वीडियो वायरल के मामले ने रविवार को तूल पकड़ लिया। पीड़ित छात्राओं ने मनचले पर कार्रवाई के लिए थाने में डेरा डाल दिया। मामला सुर्खियों में आने पर महिला आयोग की सदस्य के अलावा एसपी सिटी रणविजय सिंह व एएसपी क्राइम सतपाल आंतिल ने छात्राओं से आरोपित के बारे में पूछताछ की। छात्राओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी रविवार को महिला थाने पहुंचीं और छात्राओं से छेड़छाड़ व अश्लीलता की जानकारी ली। करीब एक घंटे की पड़ताल के बाद उन्होंने पुलिस को आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। राखी त्यागी ने छात्राओं की हिम्मत को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का उत्पीड़न किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। सरधना में छात्रा को जलाने के मामले में भी महिला आयोग की टीम दिल्ली गई थी। आयोग हर कदम पर महिलाओं के साथ है। अश्लीलता की घटना को शर्मनाक बताते हुए उन्होंने छात्राओं को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मैम, ऐसी हरकतें करता है कि बता भी नहीं सकते
लालकुर्ती थाना क्षेत्र के असौड़ा हाउस हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने महिला आयोग की सदस्य को बताया कि एक युवक कई दिनों से उनकी तरफ अश्लील इशारे करता है। वह किसी भी समय स्कूटर पर आता है और किसी भी अकेली छात्रा को देखकर ऐसी हरकतें करता है कि वे बता भी नहीं सकती।
इन्होंने कहा ..
हॉस्टल की छात्राओं ने एक युवक के खिलाफ अश्लीलता का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई है।
रणविजय सिंह, एसपी सिटी