Move to Jagran APP

Vinod Harit PC: मेरठ में भाजपा पर बरसे रालोद नेता विनोद हरित, बोले-किसानों पर हुआ खूब अत्‍याचार

Vinod Harit PC मेरठ में गुरुवार को बसपा के पूर्व विधायक व पूर्व भाजपा नेता विनोद हरित ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्‍होंने एक प्रेस वार्ता में कहा कि शिक्षित युवाओं की बेरोजगार देश में लगातार बढ़ती जा रही है। हिंसा के केस खत्‍म किए जाएं।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 01:40 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 03:19 PM (IST)
रालोद में शामिल होते ही भाजपा पर जमकर बरसे पूर्व विधायक विनोद हरित।

मेरठ, जागरण संवाददाता। Vinod Harit PC राष्ट्रीय लोकदल में शामिल होते ही बसपा के पूर्व विधायक व पूर्व भाजपा नेता विनोद हरित ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। मेरठ में बाउंड्री रोड स्थित कार्यालय पर गुरुवार को रालोद पदाधिकारियों के साथ विनोद हरित में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा के राज में किसानों पर खूब अत्याचार हुआ है। लखीमपुर खीरी की घटना ने भाजपा का चेहरा बेनकाब कर दिया है। किसान आंदोलन भाजपा का किसानों के प्रति बेरूखी का नतीजा है।

loksabha election banner

महंगाई चरम पर

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है और जनता त्रस्त है। विनोद हरित ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकाल में जो भी योजनाओं के तहत कार्य हो रहे हैं। वह सब पुराने हैं नया कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी नया संस्थान नहीं बना। शिक्षित युवाओं की बेरोजगार देश में लगातार बढ़ती जा रही है।

हिंसा के केस खत्‍म हों

भाजपा के प्रवक्ता अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि दी अप्रैल की हिंसा में अनुसूचित जाति के लोगों लोगों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्‍होंने कई बार यह आवाज उठाई कि दो अप्रैल की हिंसा में मुकदमा खत्म किया जाए और निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी लेकिन भाजपा ने किसी की नहीं मानी।

ऐसे किया स्‍वागत

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा में भेदभाव से काम होता है बाहर से आए हुए लोग भाजपा में शामिल होते ही बेदाग हो जाते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सुनील रोहटा, राजकुमार सांगवान, राहुल देव योगेश फौजी, मतलूब गोड, विनय मल्लापुर, नरेंद्र खजूरी व अशोक चौधरी आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि विनोद हरित ने कल ही राष्‍ट्रीय लोकदल को ज्‍वाइन किया है। इसके पूर्व में वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.