कौन हैं IAS विक्रमादित्य सिंह मलिक... जिन्हें मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष व संभागीय खाद्य नियंत्रक बनाया गया
उत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 38 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य ...और पढ़ें

IAS विक्रमादित्य सिंह मलिक।
HighLights
उत्तर प्रदेश में 38 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया गया है।
विक्रमादित्य सिंह मलिक मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नियुक्त।
जागरण संवाददाता, मेरठ। शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 38 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) का उपाध्यक्ष व संभागीय खाद्य नियंत्रक बनाया गया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व हापुड़ संदीप कुमार को यहां सीडीओ बनाया गया है।
मेरठ सीडीओ नूपुर गोयल ग्रेटर नोएडा की अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी व मेडा उपाध्यक्ष व संभागीय खाद्य नियंत्रक संजय कुमार मीणा को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। नूपुर गोयल ने 29 सितंबर 2023 को मेरठ में मुख्य विकास अधिकारी पद पर कार्यभार ग्रहण किया। उन्हें प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों की किशोरियों और युवा लड़कियों को लोकतांत्रिक प्रक्रिया और राजनीतिक नेतृत्व से जोड़ने के लिए बालिका पंचायत जैसी पहलों को बढ़ावा दिया है। वहीं, संजय कुमार मीणा ने 21 अप्रैल 2025 को मेडा के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला था। उनके कार्यकाल में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चला।
विक्रमादित्य सिंह मलिक- एक परिचय
विक्रमादित्य सिंह मलिक उत्तर प्रदेश कैडर के 2018 बैच के आइएएस हैं तथा मूल रूप से दिल्ली निवासी हैं।
शिक्षा: बीए, एलएलबी (एनएएलएसएआर (NALSAR) हैदराबाद), एलएलएम (ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय) ।