गैलेक्सी के रहस्य जानकर रोमांचित हुए बाल वैज्ञानिक
विज्ञान घर, सीजन-दो का चौथा दिन
मेरठ। वेद इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान घर सीजन-दो के चौथे दिन मंगलवार को बाल वैज्ञानिक कई एक्सपर्ट अतिथियों से रूबरू हुए। उन्होंने बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान लखनऊ के वैज्ञानिक प्रो. चंद्रमोहन नौटियाल, रिटायर्ड आइएफएस अधिकारी अशोक शर्मा और शेफ अर्चना चौहान से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने चंद्रमा व मंगल के अलावा अन्य ग्रहों व उपग्रहों संबंधी कई जिज्ञासा रखीं, जिनका निवारण किया गया। दिनभर की गतिविधियों के आधार पर संयम वत्स को 'विज्ञान पुत्र' चुना गया। मुख्य अतिथि प्रो. नौटियाल व रिटायर्ड आइएफएस अधिकारी अशोक शर्मा, विज्ञान गुरु दीपक शर्मा, विद्यालय चेयरमैन अजित कुमार व वाइस चेयरपर्सन बेबी विहान ने उसे ताज पहनाकर सम्मानित किया।
एक्सपर्ट से की चर्चा
प्रो. चंद्रमोहन नौटियाल ने उपग्रह द्वारा लाई गई चंद्रमा की चट्टानों की मिट्टी पर शोध किया है। उन्होंने इस शोध के साथ ग्लोबल वार्मिग पर भी बाल वैज्ञानिकों के साथ चर्चा की। चंद्रमा की सतह से लाई गई मिट्टी और पृथ्वी की सतह की मिट्टी के तुलनात्मक अध्ययन के अनुभव बाल वैज्ञानिकों के साथ बांटे। वहीं फिलिपींस, फिनलैंड, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, पाकिस्तान आदि देशों में भारत के राजदूत रहे रिटायर्ड आइएफएस अधिकारी अशोक शर्मा ने रूस और फिलिपींस की विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी नीति पर बात की। कहा कि भारत तथा फिलिपींस दोनों विकासशील देश हैं। दोनों देश विज्ञान व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य करें तो अच्छे परिणाम सामने आएंगे।
स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सीखा
विज्ञान घर की सुबह का पहला सत्र रसोई शास्त्र के नाम रहा, जिसमें मुख्य अतिथि स्टार प्लस चैनल के रियलिटी शो मास्टर शेफ सीजन-एक की टॉप टेन प्रतिभागियों में शामिल रहीं पल्लवपुरम फेज-दो निवासी श्रीमती अर्चना चौहान थीं। उन्होंने बाल वैज्ञानिकों को संतुलित आहार तथा स्वादिष्ट व्यंजन बनाने की नई विधि की जानकारी दी। कम समय और कम संसाधनों में अतिथियों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसने के टिप्स भी दिए। वेद इंटरनेशनल स्कूल सिवाया के चेयरमैन अजित कुमार, निदेशक प्रशासन सलीम, वाइस चेयरपर्सन बेबी विहान, प्रधानाचार्य पर¨मदर ¨सह, विज्ञान घर के सूत्रधार दीपक शर्मा व उनके सहयोगी गीता सचदेवा, माला ¨सह, राजरानी, उषा रानी, मीनू तोमर, आंचल, रीना, विनय, आशीष, रोहित, रोहिणी आदि ने अर्चना चौहान और उनके पति अशोक चौहान, प्रो. चंद्र मोहन नौटियाल, रिटायर्ड आइएफएस अधिकारी अशोक शर्मा आदि का पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया।