Move to Jagran APP

नेशनल स्कूल गेम्स में विद्या भारती ने सीबीएसई को पछाड़ा, इन आंकड़ों पर करें गौर Meerut News

यह एक बड़ी उपलब्‍धि है कि पहले साल विद्या भारती ने जहां 19 पदक जीते थे वहीं सत्र 2018-19 में 386 पदक जीतने पर एसजीएफआइ ने उसे अपग्रेडेशन अवार्ड से नवाजा है।

By Prem BhattEdited By: Published: Wed, 06 Nov 2019 03:13 PM (IST)Updated: Wed, 06 Nov 2019 03:13 PM (IST)
नेशनल स्कूल गेम्स में विद्या भारती ने सीबीएसई को पछाड़ा, इन आंकड़ों पर करें गौर Meerut News
नेशनल स्कूल गेम्स में विद्या भारती ने सीबीएसई को पछाड़ा, इन आंकड़ों पर करें गौर Meerut News

मेरठ, [अमित तिवारी]। National School Games स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआइ) की ओर से आयोजित नेशनल स्कूल गेम्स में विद्या भारती ने पदकों की संख्या तेजी से बढ़ाई है। एसजीएफआइ की प्रतियोगिताओं में प्रदेश एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सीबीएसई, सीआइएससीई, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सीजेडीएवी स्कूलों के छात्र हिस्सा लेते हैं। साल 2007 में एसजीएफआइ के नेशनल गेम्स में हिस्सा लेने की शुरुआत कर विद्या भारती ने 12 साल में पदक संख्या 20 गुना बढ़ा ली है। पहले साल विद्या भारती ने जहां 19 पदक जीते थे, वहीं सत्र 2018-19 में 386 पदक जीतने पर एसजीएफआइ ने उसे अपग्रेडेशन अवार्ड से नवाजा है।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश से आगे विद्या भारती

12 साल में विद्या भारती ने 44 राज्यों में कुल मेडल टैली में सातवां स्थान प्राप्त कर लिया है, जबकि स्वर्ण पदकों की संख्या में 11वां स्थान है। उत्तर प्रदेश स्वर्ण पदकों में 12वें स्थान पर है और कुल पदक संख्या में 11वें स्थान पर। पिछले सत्र में विद्या भारती ने 58 स्वर्ण, 100 रजत व 228 कांस्य पदक जीते। वहीं, उत्तर प्रदेश ने 47 स्वर्ण, 54 रजत और 97 कांस्य पदक जीते थे। सीबीएसई ने भी विद्या भारती के 386 पदकों की तुलना में 311 पदक जीते हैं।

2013 से पकड़ी रफ्तार

एसजीएफआइ के नेशनल स्कूल गेम्स में विद्या भारती के खिलाड़ियों ने सत्र 2013-14 में 92 पदक जीते। पिछले छह सालों में स्कूल नेशनल गेम्स में खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय रहा है। पिछले सत्र में विद्या भारती की नेशनल खेलकूद प्रतियोगिताओं में देश भर के सरस्वती शिशु मंदिरों ने 9,378 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इनमें से बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर 3,089 खिलाड़ियों ने एसजीएफआइ के नेशनल स्कूल गेम्स में हिस्सा लिया।

इनका कहना है

विद्या भारती के विद्यालयों में संस्कार युक्त शिक्षा के साथ ही खेलकूद गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कुल 71 तरह के खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता होती है। खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बदौलत ही विद्या भारती को एसजीएफआइ ने 2016 में फेयर प्ले अवार्ड, स्वच्छता ट्रॉफी और 2018 में अपग्रेडेशन अवार्ड से नवाजा है।

- कृष्ण कुमार शर्मा, प्रिंसिपल, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, शास्त्रीनगर।

नेशनल गेम्स में विद्या भारती का प्रदर्शन

वर्ष               स्वर्ण        रजत         कांस्य

2007-08         03           05          11

2008-09         02          10           13

2009-10         03          05           11

2010-11         04           05           21

2011-12        04            05           17

2012-13        04           10            22

वर्ष                  स्वर्ण      रजत         कांस्य

2013-14         12          20           60

2014-15         04          15           43

2015-16         10          28           64

2016-17         24          52          113

2017-18         54          78          167

2018-19         58       100            228 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.