Move to Jagran APP

Video Viral: सहारनपुर में बच्चों से मिलने ससुराल पहुंची महिला तो पुलिस को भांजनी पड़ी लाठियां, पढ़ें-पूरा मामला

Video Viral सहारनपुर में पुलिस के साथ अपने सुसराल एक महिला को लेकर खासा बवाल हो गया। यह महिला अपने बच्‍चों से मिलने यहां पर आई थी लेकिन तभी उसका अपने पति के साथ विवाद हो गया। बाद में पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

By Prem Dutt BhattEdited By: Published: Sat, 18 Sep 2021 11:30 AM (IST)Updated: Sat, 18 Sep 2021 11:30 AM (IST)
सहारनपुर में महिला के ससुराल पहुंचने पर खासा हंगामा खड़ा हो गया।

सहारनपुर, जेएनएन। Video Viral सहारनपुर के मिर्जापुर थानाक्षेत्र के गांव आलमपुर मादपुर में शुक्रवार की शाम मामूली बात को लेकर बवाल हो गया। पुलिस को लाठिया भांजनी पड़ी। पुलिस इस गांव में एक महिला को लेकर पहुंची थी, क्योंकि महिला को अपने बच्चों से मिलना था। गांव पहुंचते ही पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद कुछ ग्रामीण पति के पक्ष में आ गए और पुलिस से हाथापाई कर दी। जिसके बाद पुलिस को सख्ती करनी पड़ी। पुलिस अब इस मामले में हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

loksabha election banner

दोनों में चल रहा विवाद

सहारनपुर के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला का विवाह थाना मिर्जापुर के गांव आलमपुर मादपुर में एक व्यक्ति के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद चल रहा था। महिला काफी समय से अपने मायके में रह रही है। शुक्रवार को महिला मिर्जापुर थाने पर पहुंची और पुलिस से अपने बच्चों से मिलवाने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस महिला को लेकर गांव आलमपुर मादपुर पहुंची। जब वह अपनी ससुराल पहुंची तो उसका सामना उसके पति से हो गया।

वीडियो आया सामने

दोनों में बहस होने लगी। शोर शराबा सुनकर लड़के पक्ष के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस महिला के पति को पकड़कर थाने लाने लगी। गुस्साए लड़के के परिजन और ग्रामीणों की भीड़ लड़के को पुलिस से जबरन छुड़ा लिया। पुलिस ने भीड़ को हटाने के लिए लाठियां भांज दी। जिसके बाद वीडियो सामने आया है। जिसमें पुलिस और महिला व लड़के पक्ष का हंगामा साफ दिखाई दे रहा हे।

पुलिस करेगी कार्रवाई

काफी देर हंगामे के बाद पुलिस महिला और बच्चों को लेकर थाने आ गई। थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि हंगामा करने वालों और पुलिस से हाथापाई करने वालो को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.